Rohit Sharma ने टीम इंडिया की नई जर्सी का किया अनावरण, कीमत जानकर भड़के फैन्स ने काटा बवाल
Indian Team Jersey: अन्य टी20 की तरह टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी भी लॉन्च कर दी गई। धर्मशाला में इस जर्सी को लॉन्च किया गया था। एडिडास कम्पनी की यह जर्सी काफी आकर्षक लग रही हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस जर्सी को अब करीब से देखा है।
रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के सचिव जय शाह के साथ मिलकर अब तीन अलग-अलग किट का अनावरण किया है। इसमें मुख्य जर्सी के अलावा ट्रेनिंग किट और ट्रेवल किट भी शामिल है। तीनों जर्सी में थोड़ा अंतर है और रंग में भी फर्क नज़र आ रहा है।

नीले और ऑरेंज कलर में टीम इंडिया की मुख्य जर्सी है। ट्रेनिंग किट की बात की जाए तो नीले और पीले रंग का कॉम्बिनेशन इसमें देखने को मिलता है। ट्रेवल किट एकदम अलग है। सफेद और काले रंग में यह जर्सी है। इस तरह तीन जर्सी टीम इंडिया वर्ल्ड कप के दौरान पहनने वाली है।
रोहित शर्मा ने ट्रेवल किट पहनकर जर्सी का अनावरण किया। वह इस जर्सी में काफी आकर्षक लग रहे थे। भारतीय टीम के कप्तान ने इस दौरान काले रंग का चश्मा भी लगा रखा था। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने वाली है, यह काफी अहम मुकाबला है।
जर्सी की कीमत को लेक्फ़ फैन्स भड़क गए और नाराजगी भी जताई। आम आदमी की पहुँच से बाहर होने के कारण इसे ट्रोल भी किया गया। टीम इंडिया की जर्सी की कीमत करीबन 6000 रुपये रखी गई है। इतने ज्यादा दामों के बाद फैन्स ने जर्सी को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। यूजर्स ने इस जर्सी को आम भारतीय फैन नहीं बल्कि ख़ास फैन्स की जर्सी करार दिया और कीमतों को लेकर बोर्ड की आलोचना भी की। हालांकि कीमत ब्रांड के ऊपर भी निर्भर करती है, एडिडास बड़े नामों में शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications