T20 World Cup: रोहित शर्मा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब, इस इवेंट में दूसरी बार रचेंगे इतिहास

T20 World Cup: कीर्तिमानों के बादशाह रोहित शर्मा के खाते में एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है। कनाडा के खिलाफ मैच में अगर रोहित शर्मा तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 15 ओवर तक खेल जाते हैं, तो ऐसा संभव हो सकता है। वह छक्कों का एक नया इतिहास लिख देंगे।

रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में एक ऐसा कीर्तिमान बनाने के करीब हैं, जो अब तक अन्य किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा के बल्ले से अब तक कुल 194 छक्के आए हैं। वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से महज कुछ ही कदम दूर हैं।

rohit sharma

रोहित शर्मा 6 छक्के जमाते ही वर्ल्ड के ऐसे पहले क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने 200 इंटरनेशनल टी20 छक्के जड़े हों। यह एक बड़ी उपलब्धि है। अगर कनाडा के खिलाफ वह ऐसा करने में नाकाम रहते हैं, तब भी मौका उनके पास फिर से आने वाला है। भारतीय टीम के अभी काफी मैच हैं।

कनाडा के साथ वाला मैच मिलकर भारतीय टीम के पास सेमीफाइनल से पहले चार मैच हैं। सुपर आठ के तीन मैच इनमें शामिल हैं। अगर टीम इंडिया सुपर आठ से आगे जाती है, तो सेमीफाइनल और फाइनल में भी रोहित शर्मा के पास बड़ा मौका रहेगा।

भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं रहा है। बैटिंग फ्लॉप रही है। कुछ हद तक खराब बैटिंग के लिए पिच को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। ड्रॉप इन पिचों पर खेलने की आदत बल्लेबाजों को नहीं है। उससे उनको काफी परेशानी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+