Pakistan vs Nepal, Asia Cup 2023: एशिया कप में पहली बार नेपाल की कप्तानी करेंगे रोहित
Pakistan vs Nepal Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आगाज आज ग्रुप-ए में शामिल पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान रोहित पौडेल के नेतृत्व में नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप खेलने उतरेगी। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी।
यूएई को हराकर एशिया कप के लिए किया क्वालीफाई
कप्तान रोहित पौडेल के नेतृत्व में नेपाल क्रिकेट टीम इस साल एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रीमियर कप जीतकर एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुई है। नेपाल के कीर्तिपुर में खेले गए एसीसी प्रीमियर कप के फाइनल में टीम ने यूएई को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

रोहित पौडेल को फिर मिली बड़े टूर्नामेंट में टीम की कमान
युवा कप्तान के शानदार नेतृत्व का ही नतीजा है कि उन्हें एक बार फिर बड़े मंच पर टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।रोहित का वनडे करियर शानदार रहा है। वह वनडे फॉर्मेट में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित ने अब तक 52 मैचों में 31.93 की औसत से 1,469 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में सभी की निगाहें रोहित के प्रदर्शन पर रहेंगी।
नेपाल क्रिकेट टीम का वनडे करियर
नेपाल क्रिकेट टीम ने ओवरऑल अब तक 57 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 30 में जीत मिली है, जबकि 25 में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा एक कोई रिजल्ट नहीं आया, लेकिन एशिया कप में नेपाल का सामना पाकिस्तान से होने जा रहा है, जोकि शानदार फॉर्म में चल रही है। ऐसे में टीम को पूरी रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।
एशिया कप के लिए नेपाल की फुल स्क्वाड
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरतेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा अर्जुन सऊद और श्याम ढकाल।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की फुल स्क्वाड
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी।












Click it and Unblock the Notifications