इंग्लैंड के 16 वर्षीय खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा शतक, पिता लगाते थे लंबे-लंबे छक्के
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में टैलेंट की कमी नहीं होती। कम उम्र में ही खिलाड़ी टीम में आने के लिए तैयार रहते हैं और यह उनके घरेलू क्रिकेट की सरंचना की वजह से होता है। टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छे खिलाड़ी आते रहे हैं। एलिस्टेयर कुक से लेकर जो रूट इसका उदाहरण है।
एंड्रू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड के बेहतरीन ऑल राउंडरों में से एक थे। अपने समय में उनकी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी अच्छी थी। वह एक ऑल राउंडर की हैसियत से इंग्लैंड की टीम में खेलते थे और तीनों प्रारूप में इंग्लिश टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

अब उनका बेटा भी मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया में जाकर इंग्लैंड लायंस के लिए खेलते हुए एंड्रू के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जमा दिया। खास बात तो यह भी है कि रॉकी फ़िलहाल 16 साल के ही हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ मैच में रॉकी ने अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने का काम किया। वह उस समय बल्लेबाजी करने के लिए आए, जब टीम का कुल स्कोर 7 विकेट पर 161 रन था। नौवें नम्बर पर आकर रॉकी ने धांसू बैटिंग की।
वह तेजी से बल्लेबाजी करते चलते गए और तूफानी अंदाज में शतक जमा दिया। 127 गेंदों का सामना करते हुए रॉकी ने 108 रन की पारी खेली। इससे इंग्लैंड लायंस ने अपनी पहली पारी में 319 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम को इससे 72 रनों की लीड भी मिली। भविष्य में रॉकी सीनियर इंग्लिश टीम में आ सकते हैं।
रॉकी के पिता एंड्रू फ्लिंटॉफ ने 79 टेस्ट मैचों में 3845 रन बनाए। इनमें 26 फिफ्टी और 5 शतक जमाए। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 226 विकेट भी अपने नाम किये थे। इसी तरह एकदिवसीय क्रिकेट में रॉकी ने 141 मुकाबले खेलकर 3394 रन बनाए और 169 विकेट झटके। टी20 के 7 मैचों में फ्लिंटॉफ ने 76 रन बनाए और 5 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications