LLC 2023: रॉबिन उथप्पा के तीन छक्कों को मरते दम तक नहीं भूलेंगे मोहम्मद हफीज, ओवर में बटोरे थे 23 रन

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में रॉबिन उथप्पा ने कल इंडिया महाराजा की ओर से खेलते हुए 39 गेंदों में 88 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी 11 चौके और 5 छक्के लगाए।

Robin Uthappa

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एक मुकाबले में मंगलवार को इंडिया महाराजा के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने तूफानी बल्लेबाजी की। उथप्पा ने 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से सिर्फ 39 गेंदों में 88 रन की विस्फोटक पारी खेल डाली। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया महाराजा ने एशिया लॉयंस को 10 विकेट से हरा दिया। टूर्नामेंट में इंडिया महाराजा की यह पहली जीत थी। एशिया लॉयंस ने इंडिया महाराजा को 158 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे इंडिया महाराज 12.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। रॉबिन उथप्पा के साथ-साथ इंडिया महाराजा के कप्तान गौतम गंभीर ने भी 36 गेंदों में 61 रन बनाए, लेकिन उथप्पा की पारी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

उथप्पा ने हफीज को लिया रिमांड पर

आपको बता दें कि सितंबर 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके रॉबिन उथप्पा कल जबरदस्त लय में थे। उन्होंने एशिया लॉयंस के सभी गेंदबाजों को रिमांड पर लिया। खासकर उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज को निशाना बनाया। उथप्पा ने पारी के 9वें ओवर में मोहम्मद हफीज को रिमांड पर लिया। उथप्पा ने हफीज के इस ओवर की पहली तीन गेंदों में शानदार तीन छक्के जड़ दिए। उथप्पा ने यह तीनों छक्के मिड विकेट पर मारे थे। मोहम्मद हफीज ने इस ओवर में उथप्पा को शॉर्ट गेंदबाजी की थी, जिसका उथप्पा ने पूरा फायदा उठाया और गेंद को स्टैंड में पहुंचाया। उथप्पा ने तीन छक्कों के बाद हफीज के इस ओवर में एक चौका भी जड़ा। हफीज के इस ओवर कुल 23 रन आए।

गंभीर ने जड़ी लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी

रॉबिन उथप्पा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उथप्पा और कप्तान गौतम गंभीर के बीच पहले विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई और अपनी टीम को 10 विकेट से मैच जिताया। गौतम गंभीर ने भी इस टूर्नामेंट की लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी लगाई। इस जीत के साथ ही इंडिया महाराजा अंक तालिका में दो अंकों और +0.990 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। इंडिया महराजा का अगला 15 मार्च को वर्ल्ड जायंट्स के खिलाफ है। कल की हार के बाद एशिया लॉयंस की टीम अभी भी पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं वर्ल्ड जॉयंट्स तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+