49 की उम्र में जबरदस्त 'स्कूप शॉट' लगाकर सचिन तेंदुलकर ने फैंस को किया हैरान- VIDEO

इंदौर, 20 सितंबर: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 49 साल की उम्र में भी फैंस को चौंकाने का दम रखते हैं। कहते हैं क्लास कभी खत्म नहीं होती। ऐसा ही कपिल देव के बारे में कहा जाता था उनकी स्पीड खत्म हो चुकी थी लेकिन सटीकता बरकरार थी और ये उनके संन्यास के कई सालों बाद की बात है। तब लीजेंड लीग या रोड सेफ्टी सीरीज जैसी लीग नहीं हुआ करती थी। लेकिन सचिन के पास इन लीग में खेलकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करने का मौका है और वे इसको बखूबी कर भी रहे हैं। (फोटो सौजन्य- @RSWorldSeries ट्विटर)

 फैंस को हैरान कर दिया

फैंस को हैरान कर दिया

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मौजूदा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड लीजेंड के खिलाफ मुकाबले में फैंस को हैरान कर दिया जब उन्होंने एक टॉप क्लास शॉट खेला। इस मैच में सचिन ने नमन ओझा के साथ मिलकर ओपनिंग की थी।

न्यूजीलैंड लीजेंड ने पहले फील्डिंग करने का फैसल लिया और सचिन ने काइल मिल्स के पहले ही ओवर में खूबसूरत कवर ड्राइव करते हुए बाउंड्री ली।

मिल्स की गेंदबाजी पर एक जबरदस्त स्कूप शॉट

मिल्स की गेंदबाजी पर एक जबरदस्त स्कूप शॉट

अगला ओवर अपने जमाने के धाकड़ बॉलर शेन बांड का था जिनकी स्पीड काफी फेमस थी। सचिन ने बांड के ओवर में पुल शॉट लगाते हुए दूसरी बाउंड्री हासिल की। इसके बाद बारिश से प्रभावित हुए मुकाबले में सचिन ने फैंस को हैरान कर दिया जब उन्होंने काइल मिल्स की गेंदबाजी पर एक जबरदस्त स्कूप शॉट लगाया।

स्कूप शॉट विकेट के पीछे बहुत ही फाइन जाकर खेला जाता है। आज भी कई सक्रिय क्रिकेटर इस शॉट को खेलते हुए दिक्कत महसूस करते हैं। यह टी20 में रन देने वाला शॉट हैं।

क्या लीजेंड हैं

क्या लीजेंड हैं

सचिन का स्कूप शॉट एकदम कीपर के सिर के ऊपर से गया और डीप फाइन लेग जैसे किसी फील्डिर के लिए यह रोकना नामुमकिन था।

आप आर्टिकल में शॉट की वीडियो देख सकते हैं। रोड सेफ्टी सीरीज ने अपने ऑफिशियर ट्विटर हैंडल पर कहा है कि ये परफेक्शन की परिभाषा है।

इस मुकाबले में इंडिया लीजेंड ने 5.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 49 रन बना लिए थे कि बारिश शुरू हो गई।

फैंस भी सचिन के शॉट को देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा- इस उम्र में भी उन्होंने गेंद को आसानी से हिट कर दिया। क्या लीजेंड हैं। एक और यूजर कहते हैं- क्या इंसान हैं, क्या मिथ है, क्या लीजेंड और क्रिकेट के भगवान हैं सचिन तेंदुलकर।

बारिश ने काम खराब किया

बारिश ने काम खराब किया

सचिन ने ओझा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की थी। ओझा को बांड ने चलता किया। उन्होंने 15 गेंद पर 18 रनों की पारी खेली। सचिन ने मैच में काफी अच्छे दिखने के दौरान 13 गेंदों पर चार चौके लगाते हुए 19 रनों की पारी खेली। बारिश के चलते फिर खेल शुरू नहीं हो पाया और वे नाबाद रहे। इस दौरान रैना भी 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर नॉट आउट थे। इससे पहले मैच में सचिन ने 15 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली थी जहां इंडिया लीजेंड ने साउथ अफ्रीका लीजेंड को 63 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की थी।

यहां देखें वीडियो-

दो मैचों में तीन अंक हासिल करने के बाद इंडिया लीजेंड की टीम प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है।

इंडिया लीजेंड की टीम इस प्रकार है- सचिन तेंदुलकर (कप्तान), नमन ओझा (विकेटकीपर), सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, मुनाफ पटेल, राहुल शर्मा, प्रज्ञान ओझा, हरभजन सिंह, एस बद्रीनाथ, राजेश पवार, विनय कुमार , अभिमन्यु मिथुन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+