संन्यास खेल से लिया, स्विंग से नहीं, इरफान के लेटेस्ट विकेट पर उठी डिमांड- आप फिर टीम में आ जाओ ना
कानपुर, 11 सितंबर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा एडिशन शुरू हो चुका है जहां कानपुर में इंडिया लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया। सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में इंडिया लीजेंड्स ने जोंटी रोड्स की साउथ अफ्रीका टीम को हरा दिया। इस दौरान बाएं हाथ के स्विंग बॉलर इरफान पठान भी नजर आए और उनके भाई यूसुफ पठान ने भी 15 गेंदों पर 35 रनों की धुआंधार पारी खेली। पठान बंधु जब साथ में प्रदर्शन करते हैं तो छा जाते हैं।

भारत के सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाजों में से एक थे
इरफान अपने जमाने में भारत के सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाजों में से एक थे और आज भी उनमें काफी हद तक वैसी झलक बाकी है।
जब फैंस ने सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, यूसुफ और इरफान पठान जैसे पुराने खिलाड़ियों के साथ देखा तो उनकी पुरानी यादें ताजा हो गई। इरफान पठान से खास मांग की गई जिसके ऊपर इरफान पठान ने जो रिप्लाई किया वह सोने पर सुहागा था।

स्विंग करने की अपनी काबिलियत फिर से दिखाई
ग्रीन पार्क में हुए इस मुकाबले में इरफान पठान ने नई और पुरानी दोनों गेंदों से स्विंग करने की अपनी काबिलियत फिर से दिखाई। इरफान ने 18 ओवर में ईडी ली का लेग स्टंप उड़ा दिया। यह एक बहुत ही अच्छी लेंथ पर फेंकी गई गेंद थी जो मिडल स्टम्प पर पड़ी थी और बल्लेबाज गेंद को अटैक करने की ओर देख रहा था लेकिन गेंद बाद में स्विंग हुई और बल्लेबाज के लेग स्टंप को हिट कर गई। इसके साथ ही बल्लेबाज की 3 गेंदों पर 0 रनों की पारी का अंत हो गया।

आप फिर से इंडियन टीम में आ जाओ
इरफान पठान ने 29 रन देकर एक विकेट लिया और भारत ने 61 रनों से मैच जीतने में कामयाबी हासिल की।
रिटायरमेंट के इतने सालों बाद अपनी स्विंग करने की काबिलियत से फैंस को प्रभावित करते हुए पठान ट्विटर पर खूब तारीफें पा रहे हैं। ऐसे ही एक फैन ने कहा कि क्या स्विंग है...!! आप फिर से इंडियन टीम में आ जाओ।

यह तो आपका प्यार है
इसके साथ ही इरफान पठान को टैग किया और इंडिया लीजेंड्स भी लिखा। इस बात का जवाब विश्व कप विजेता ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दिया और कहा - यह तो आपका प्यार है।
ऐसे ही सामने एक और ट्वीट पर हार्ट की इमोजी पोस्ट की जिस पर लिखा था- पुराने दिन याद आ गए।

14 सितंबर को अगला मुकाबला
अगर मैच की बात करें तो इंडियन लीजेंड्स की टीम ने स्टुअर्ट बिन्नी की मिडिल ऑर्डर में खेली गई 42 गेंदों पर 82 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रनों का स्कोर लगाया था जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका लीजेंड्स राहुल शर्मा के शानदार 3 विकेट के चलते केवल 156 रन ही बना सकी और 9 विकेट भी आउट हुए।
भारतीय टीम वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ इसी जगह पर 14 सितंबर को अगला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी।
(फोटो सौजन्य- Road Safety World Series/Twitter)












Click it and Unblock the Notifications