IND vs AUS: रोहित शर्मा ने एक साथ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, खुशी से झूम उठीं स्टेडियम में मौजूद पत्नी रितिका
IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर अपना विस्फोटक अंदाज दिखाया। स्टार बल्लेबाज इस मैच में 19 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी है। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका सजदेह के चेहरे के मुस्कान और रिएक्शन देखने लायक था, जिसका वीडियो अब फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
रोहित शर्मा ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में तूफानी अर्धशतक पूरा किया। रोहित का 19 गेंदों में अर्धशतक टी20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है। यह टी20 विश्व कप के सभी संस्करणों में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है।

रोहित शर्मा ने पैट कमिंस द्वारा फेंके गए पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन पूरे किए। 2007 टी20 विश्व कप के दौरान डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह का 12 गेंदों में अर्धशतक टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक है। केएल राहुल का दुबई में 2021 टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक टूर्नामेंट में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
यहां देखें रितिका सजदेह का रिएक्शन
रोहित शर्मा ने पूरे किए 200 छक्के
इसके अलावा रोहित शर्मा ने स्टार्क के एक ओवर में 29 रन बनाकर उनका इंटरनेशनल रिकॉर्ड खराब कर दिया। इस दौरान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 छक्के भी पूरे कर लिए। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही अपोनेंट के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 छक्के लगाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल (130) के नाम था।












Click it and Unblock the Notifications