ऋषभ पंत ने किया इंग्लैंड को हैरान, लंगड़ाते हुए बैटिंग के लिए आकर उड़ाए अंग्रेजों के होश, वीडियो वायरल
IND vs ENG: भारतीय टीम के धांसू विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट मैच में चोटिल होकर बाहर चले गए थे। मुकाबले के पहले दिन अंतिम सेशन के समय पंत चोटिल हो गए थे। उनके जूते में गेंद लगी थी और वह दर्द से कराह उठे थे, तुरंत पंत को बाहर लेकर जाया गया।
इसके बाद खबर आई कि पंत लम्बे समय के लिए बाहर हो गए हैं लेकिन टेस्ट के दूसरे ही दिन उन्होंने हैरान करने वाला काम कर दिया। इंग्लिश टीम को भी शायद इसकी उम्मीद नहीं थी लेकिन पंत इस तरह के अजीब कामों के लिए ही जाने जाते हैं।

टीम इंडिया का छठा विकेट गिरने के बाद ऋषभ पंत बैटिंग करने के लिए क्रीज पर लौटकर आ गए। वह लंगड़ा रहे थे लेकिन टीम को सपोर्ट करने के लिए तैयार हो गए और मैदान पर पहुँच गए। उनकी इस भावना को देखतर हुए स्टेडियम में बैठे फैन्स ने भी अभिवादन किया और तालियां बजाई।
दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम ने सबसे पहले जडेजा का विकेट गंवा दिया। वह 20 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद खेलने के लिए आए सुंदर ने शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर 300 पार ले गए। शार्दुल ठाकुर 41 के निजी स्कोर पर चलते बने।
IND vs ENG: ऋषभ पंत नहीं करेंगे कीपिंग
पंत बैटिंग करने के लिए आ गए लेकिन कीपिंग नहीं करेंगे, इसकी घोषणा बीसीसीआई ने कर दी। बोर्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन ऋषभ पंत को दाएं पैर में चोट लग गई, जिसके चलते वह मैच के बाकी हिस्से में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह अब ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बोर्ड की जानकारी को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि पंत दूसरी पारी के दौरान भी शायद बैटिंग करने के लिए आ सकते हैं लेकिन कीपिंग के लिए अब दोनों पारियों में ध्रुव जुरेल ही रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications