Rishabh Pant पर चढ़ा मिर्जापुर का बुखार, मुन्ना भैया के अवतार में आए नजर; गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने लिए मजे

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिनों शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं।

मैनचेस्टर, जुलाई 18। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिनों शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में उन्होंने तूफानी शतक जड़कर इंडिया को जीत दिलाई थी। वेस्टइंडीज दौरे के लिए पंत को आराम दिया गया है। ऐसे में वह अब खाली समय इंज्यॉय कर रहे हैं। पंत पर फेमस वेब सीरीज मिर्जापुर का बुखार चढ़ा हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह मुन्ना भैया की तरह नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने मुन्ना भैया का फेमस डायलॉग भी लिखा है।

ईशा नेगी ने लिए मजे

ईशा नेगी ने लिए मजे

पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'और हम एक नया नियम एड कर रहे हैं, मिर्जापुर की गद्दी पर बैठने वाला कभी भी नियम बदल सकता है- मुन्ना भैया।' पंत की इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने उनके मजे लिए हैं। ईशा ने कमेंट में लिखा, नोकिया 1100 और इसके साथ ही उन्होंने फायर वाला इमोजी लगाया है। पंत की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वह पंत की इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

इंग्लैंड दौरे पर पंत का प्रदर्शन

इंग्लैंड दौरे पर पंत का प्रदर्शन

भारत के इंग्लैंड दौरे पर सबसे पहले रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेला गया। इस टेस्ट की पहली पारी में पंत ने 111 गेंदों पर 146 तो दूसरी पारी में 86 गेंदों पर 57 रन बनाए। इसके बाद पंत समेत कई खिलाड़ियों को पहले टी20 के लिए आराम दिया गया। दूसरे टी20 में उन्होंने 15 गेंदों पर 26 रन और तीसरे में 5 गेंदों पर 1 रन बनाया। वनडे सीरीज का पहला मैच भारत 10 विकेट से जीता, ऐसे में ऋषभ को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। सीरीज के दूसरे मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके। तीसरे और निर्णायक वनडे में पंत ने 113 गेंदों पर 125 रन बनाकर भारत को सीरीज जिता दी।

पंत का इंटरनेशनल प्रदर्शन

पंत का इंटरनेशनल प्रदर्शन

ऋषभ पंत ने अपने करियर में अब तक 31 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 53 पारियों में उन्होंने 43.32 की औसत और 72.65 के स्ट्राइक रेट से 2123 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 10 अर्धशतक और 5 शतक जड़े हैं। नाबाद 159 रन इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा 27 वनडे मैचों में उन्होंने 36.52 की औसत और 108.80 के स्ट्राइक रेट से 840 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। वहीं 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 22.58 की औसत और 124.27 के स्ट्राइक रेट से 768 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में पंत ने 3 अर्धशतक जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+