ऋषभ पंत के जोरदार छक्के से टूटा सोलर पैनल, स्टेडियम से बाहर गिरी गेंद, वीडियो ने किया हैरान
Rishabh Pant: कोलंबो टेस्ट के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने वाले ऋषभ पंत ने ने दूसरे दिन बैटिंग की और धमाल मचाते हुए गेंद को बाहर पहुंचा दिया। मैदान पर वापसी करते ही अपने अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। पंत ने एक ऐसा गगनचुंबी छक्का लगाया, जिसने सिर्फ स्टेडियम में बैठे दर्शकों को ही हैरान नहीं किया, बल्कि मैदान के बाहर भी हलचल मचा दी।
श्रीलंकाई गेंदबाज ने पंत को लेग साइड की तरफ शॉर्ट गेंद डाली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने तुरंत अपना बल्ला घुमाया और गेंद को फाइन लेग के ऊपर से इतनी ताकत से मारा कि वह सीधे स्टेडियम की छत पर जा पहुंची। गेंद बल्ले के एकदम बीच में जाकर लगी थी।

सोलर पैनल पर लगा गेंद का टप्पा
पंत का यह शॉट इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराई। गेंद के टप्पा खाने के बाद सोलर पैनल को नुकसान पहुंचा और उसमें बड़ा डेंट नजर आया। इसके बाद गेंद छत को पार करते हुए स्टेडियम के बाहर निकल गई।
यह नजारा देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक भी हैरान रह गए। पंत के इस शॉट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह गेंद को कितनी ताकत से मैदान के बाहर पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। यह शॉट 95 मीटर दूर जाकर गिरा। पंत ने इस मैच में 81 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
तुरंत मैदान पर लाई गई दूसरी गेंद
गेंद के स्टेडियम से बाहर चले जाने के बाद मैच को आगे बढ़ाने के लिए चौथे अंपायर को तुरंत मैदान पर आना पड़ा। वह अपने साथ गेंदों का बॉक्स लेकर पहुंचे और मुकाबले के लिए दूसरी गेंद उपलब्ध कराई गई। इस जबरदस्त शॉट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
💥 HUGE SIX! 🇮🇳🏏
Rishabh Pant absolutely smashed a massive six against Sri Lanka in the 2nd Test! 😱🔥
The ball flew into the stands and broke a solar panel at the stadium. ☀️💥
That’s not just a six… that’s a power shot! 💪😂#INDvsSL #RishabhPant pic.twitter.com/zSuBR1XSIa
— Sunanda Acharya (@Sunanda_Iam) August 24, 2026
पहले दिन छोड़ दिया था मैदान
पहले दिन के गेम में एक छोटी गेंद को शॉट खेलने के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी, इसके बाद वह मैदान छोड़कर चले गए थे। फिजियो के कहने पर यह फैसला लिया गया था, उस समय उनके हाथ में दर्द था।


Click it and Unblock the Notifications
