ऋषभ पन्त ने अपने एक काम से जीत लिया दिल, जानिए सोशल मीडिया पर क्यों हो रही वाहवाही

Rishabh Pant: मजाकिया स्वभाव वाले भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पन्त ने एक ऐसा काम किया है, जिसे जानने के बाद हर कोई तारीफों के पुल बाँध रहा है। एक छात्र ने अपनी चुनौतियों के बारे में बताया और ऋषभ पन्त मदद के लिए आगे आए। पन्त ने दिल जीत लेने वाला काम किया है।

फण्मौड रेजिंग कैम्पेन के जरिये मौर्या नामक छात्र ने लिखा कि नमस्ते, मैं मौर्या हूँ, विश्वविद्यालय में एक छात्र हूँ। अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देने के बावजूद मुझे अपने शेड्यूल के हिसाब से पार्ट-टाइम नौकरी पाने में संघर्ष करना पड़ता है, पिछले कुछ महीने विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण रहे हैं क्योंकि मेरी सेविंग्स कम हो गई है।

rishabh pant

इस छात्र ने लिखा कि मेरे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद मैं नई नौकरी पाने में सक्षम नहीं हूं, और मेरे कॉलेज की फीस भरने का तनाव बहुत बढ़ गया है। पन्त से निवेदन किया गया कि मेरी मदद करने से लाइफ बदल जाएगी और टैग भी किया गया। इसके बाद पन्त भी हरकत में आ गए और 90000 की फीस भर दी। पन्त ने फीस देने के बाद एक्स पर जवाब भी लिखा।

ऋषभ पंत ने मौर्या की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। पंत का जवाब युवा छात्र के लिए प्रोत्साहन और समर्थन से भरा था। पंत ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "अपने सपनों का पीछा करते रहो। मजबूत रहो और अपना ख्याल रखो।"

मौर्य के वित्तीय संघर्षों ने कई पाठकों को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि कैसे रोजगार पाने के उनके प्रयासों से कोई परिणाम नहीं निकला, जिससे वे एक अनिश्चित स्थिति में आ गए। इन चुनौतियों के बावजूद, वे अपनी शिक्षा जारी रखने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहे।

ऋषभ पन्त इस समय दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। हालांकि वह पहले मैच में ही खेले थे। उनको पुरानी दिल्ली 6 टीम में शामिल किया गया है। पहले मैच में पन्त का बल्ला नहीं बोला था लेकिन तेम अगर नॉक आउट में जाती है, तो वह खेलते हुए दिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+