Rishabh Pant & Isha Negi: पंत के ठीक होते ही ईशा पहुंचीं बाबा के दर पर, बोले फैंस- 'दुआ रंग लाई '

मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली ईशा नेगी की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई है और वो इंटीरियर डिजाइनर का काम करती हैं।

 Rishabh Pant & Isha Negi

Rishabh Pant & Isha Negi Relationship: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत दिसंबर में दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड जाते वक्त एक गंभीर कार हादसे के शिकार हो गए थे, इस भयंकर दुर्घटना की तस्वीरें देखकर पूरा देश हिल गया था, उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थीं और वो स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन कहते हैं ना कि दुआओं में दवा से ज्यादा ताकत होती है और वही दुआएं पंत के काम आईं और आज ऋषभ पंत सही सलामत अपने घर पहुंच चुके हैं और उनकी रिकवरी भी तेजी से हो रही है। हर कोई चाहता है कि पंत जल्दी से जल्दी ठीक होकर टीम इंडिया में वापसी करें।

रंग लाई ईशा नेगी की दुआ

रंग लाई ईशा नेगी की दुआ

उनके लिए दुआ करने वालों में उनकी दोस्त और तथाकथित गर्लफ्रेंड ईशा नेगी भी शामिल हैं, जिन्होंने खुद को पंत के एक्सीडेंट के बाद सोशल मीडिया से दूर कर लिया था और इसलिए ही लोग उन्हें काफी शिद्दत से खोज भी रहे थे लेकिन जब एक दिन पहले पंत ने एक्सीडेंट के बाद पहली बार अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की , जिसमें वो बैसाखी से चलते दिख रहे थे तो उस पर ईशा का कमेंट आया, जो कि वायरल हो गया।

ईशा ने लुटाया पंत पर प्यार

ईशा ने लुटाया पंत पर प्यार

ईशा ने पंत को फाइटर कहा है और साथ में दिल का इमोजी भी बनाया है। यही नहीं इस पोस्ट के बाद नेगी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वो गुरुद्वारे की ओर जा रही है। इस पर भी लोगों ने उनके लिए लिखा है कि 'भाभीजी, पंत भैया जल्दी ठीक हो गए, आपकी मन्नत पूरी हुई ।'

'शांति, खुशी और आशीर्वाद'

'शांति, खुशी और आशीर्वाद'

आपको बता दें दिसंबर के बाद नेगी का ये पहला रील वीडियो है। उन्होंने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'शांति, खुशी और आशीर्वाद 🧿 🤍'। फिलहाल ईशा और पंत ही इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

ईशा नेगी इंटीरियर डिजाइनर है

ईशा नेगी इंटीरियर डिजाइनर है

आपको बता दें कि मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली ईशा नेगी की पढ़ाई-लिखाई दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई है और वो इंटीरियर डिजाइनर का काम करती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं और उनके इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

साल 2020 से रिलेशनशिप में?

साल 2020 में पंत ने खुद अपनी और ईशा की तस्वीर फेसबुक पर शेयर की थी , जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की बातें चारों ओर होने लग गई, हालांकि दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिलेशनशिप पर कुछ नहीं कहा।

Recommended Video

    Rishabh Pant Update: Pant ने बैसाखी के सहारे चलते हुए किया पोस्ट, GF ने किया कमेंट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+