VIDEO: चेहरे से निकल रहा था खून फिर भी लोगों ने किया परेशान, पंत ने ऐसे निकाला अपना गुस्सा

Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रही है। वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Rishabh Pant injured

Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए। ऋषभ पंत के साथ ये हादसा उनकी एक छोटी सी गलती के कारण हुआ। ठंड के दिनों में सुबह के समय कोहरा के कारण वैसे ही एक्सीडेंट की वारदात अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में पंत ने अकेले ही कार ड्राइव करने का फैसला किया जिसे क्रिकेट दिग्गज गलत फैसला मान रहे हैं। हालांकि, पंत अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन इस एक्सीडेंट का असर उनके क्रिकेट करियर पर गहरा पड़ सकता है।

कार से निकली आग तो बाहर कूदे पंत

शुक्रवार सुबह ऋषभ पंत की मर्सिडीज बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद वह पलट गई। कार के पलटते ही उसमें से आग निकलने लगी। ऋषभ पंत ने जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान कुछ लोगों ने पंत की मदद की। इस दौरान एक शख्स ऋषभ पंत की वीडियो बनाने में लगा हुआ था, जिसे देखकर पंत गुस्सा हो गए।

वीडियो बनाने वाले पर फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर घटना के दौरान का ऋषभ पंत का वीडियो वायरल हो रहा हैा इस वीडियो में एक शख्स मोबाइल से ऋषभ पंत के पास जाकर वीडियो बनाता दिखाई पड़ रहा है। वीडियो में पंत की आंख के पास काफी खून बह रहा है। इतना ही नहीं पंत के होंठों और गाल पर भी खून दिखाई दे रहा है। ऐसे में लोगों ने उन्हें कंबल से ढ़क रखा है। शख्स फोन लेकर जैसे ही पंत के पास पहुंचा, पंत उस पर गुस्सा हो गए।

पंत के लिए हर कोई मांग रहा दुआ

जाहिर सी बात है कि अगर ऐसे हालाता में किसी शख्स का वीडियो बनाया जाए तो उसे गुस्सा आना स्वाभाविक है। पंत भी उस शख्स को डांटते हुए वीडियो नहीं बनाने को कहते हैं। डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने पंत को लेकर अपडेट दी है। जिसमें बताया गया कि ऋषभ पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। बाकी जांच अभी जारी है और फाइनल अपडेट बाद में बताया जाएगा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+