मां को सरप्राइस देने आ रहे ऋषभ पंत ने दी मौत को मात, रोड एक्सीडेंट में अब तक इन क्रिकेटरों ने गवाई है जान

Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत शुक्रवार यानी 30 दिसंबर को रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए। हालांकि, इस एक्सीडेंट के बाद अब वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

Rishabh Pant

Rishabh Pant Car Accident: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए हैं। पंत ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान बचाने में कामयाबी हासिल की। लेकिन इस हादसे में उनकी कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। ऋषभ पंत की कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पंत को लेकर लगातार फैंस ट्वीट कर रहे हैं।

मां को सरप्राइस देने जा रहे थे पंत

मां को सरप्राइस देने जा रहे थे पंत

शुक्रवार सुबह ऋषभ पंत अकेले गाड़ी चलाकर रुड़की जा रहे थे। वह नए साल पर परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ पंत की मां उनसे पिछले कुछ दिनों से लगातार घर आने की जिद कर रही थी। जिसके बाद पंत ने उन्हें सरप्राइज देने का प्लान बनाया, लेकिन इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। पंत से पहले कई क्रिकेटरों को रोड एक्सीडेंट का सामना करना पड़ चुका है, जिनमें कुछ की मौत भी हो गई थी।

साइमंड्स की हुई थी रोड एक्सीडेंट में मौत

साइमंड्स की हुई थी रोड एक्सीडेंट में मौत

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की उत्तरी आस्ट्रेलिया के टाउन्सविले शहर में 46 साल की उम्र में मौत हो गई थी। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने दो शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए एंड्रयू साइमंड्स ने टेस्ट और वनडे में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। एंड्रयू साइमंड्स अपने क्रिकेटर करियर के दौरान कई विवादों से भी जुड़े रहे थे।

रुनाको मॉर्टन के साथ हुआ था बड़ा हादसा

रुनाको मॉर्टन के साथ हुआ था बड़ा हादसा

वेस्टइंडीज के बेहतरीन बल्लेबाज रुनाको मॉर्टन की भी कार एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा चुके हैं। रुनाको मॉर्टन ने वेस्टइंडीज के लिए 15 टेस्ट, 56 वनडे और 7 टी20 मैच खेले थे। सिर्फ 33 साल की उम्र में उनकी डेथ हो गई थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर एज्रा मोसले 63 साल की उम्र में साल 2021 के दौरान रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा बैठे थे।

इन खिलाड़ियों ने भी गवाई है जान

इन खिलाड़ियों ने भी गवाई है जान

साल 1992 में पंजाब के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर ध्रुव पांडव की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वो महज 18 साल के थे, इसके अलावा बांग्लादेश के मंजूरुल इस्लाम राणा ने भी रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा दी थी। 16 मार्च 2007 को 22 साल की उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गए थे। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बेन हॉलिऑक की मौत भी कार एक्सीडेंट की वजह से हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+