World Cup 2023 से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट

Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे। सड़क हादसे के बाद से क्रिकेटर तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। फिलहाल, वह नेशनल क्रिकेट अकेडमी में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। इस बीच पंत के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

रेवस्पोर्ट्ज (RevSportz) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंत ने अब एनसीए में 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति वाली डिलीवरी का सामना करना शुरू कर दिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज का पहले बिना किसी सपोर्ट के चलने का वीडियो सामने आया था। इसके बाद उन्होंने ने पिछले महीने ही थ्रोडाउन के जरिए अभ्यास शुरू कर दिया था, और अब एक और अच्छी खबर मिली है।

rishabh pant

तेज गेंदों को बिना किसी परेशानी के खेल रहे पंत
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले पंत के फैंस के लिए ये एक अच्छी खबर है कि उन्होंने अब तेज गेंदों को खेलना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऋषभ पंत को तेज गेंदों का सामना करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है और वह उन्हें आराम से खेल रहे हैं।

हालांकि, पंत अभी भी अपने पूरे मूवमेंट को फिर से हासिल करने में कुछ दूर है। मेडिकल स्टाफ को भरोसा है कि वह अगले कुछ महीनों में इसे हासिल कर लेंगे।

ऋषभ पंत का तेज मूवमेंट पर रहेगा फोकस
एनसीए के एक सूत्र ने रेवस्पोर्ट्ज को बताया कि, ऋषभ अच्छी रिकवरी कर रहे हैं। वह धीरे-धीरे अपनी रिकवरी में हर बाधा को पार कर रहे हैं, उनका अगला लक्ष्य बड़े और तेज मूवमेंट पर ध्यान केंद्रित करना होगा, जिसे वह अगले कुछ महीनों में हासिल कर लेंगे। उनकी रिकवरी से हम सभी खुश हैं। उनकी तबीयत ठीक है।

अगले साल ऋषभ पंत की वापसी की संभावना
हालांकि ऋषभ पंत वास्तव में अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं, लेकिन उनके इस साल कोई मैच खेलने की संभावना नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकेटकीपर-बल्लेबाज अगले साल घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिए एक्शन में वापसी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Video: तिलक वर्मा के लिए साउथ अफ्रीका से आया खास संदेश, कुछ इस तरह जीत लिया बल्लेबाज का दिल

ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में, भारतीय टीम विकेटकीपर की भूमिका के लिए ईशान किशन, केएस भरत और केएल राहुल पर निर्भर है। आगामी एशिया कप और विश्व कप में किशन या राहुल में से किसी एक के भारत का मुख्य विकेटकीपर होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+