ऋषभ पंत का हेल्थ अपडेट, ब्रेन MRI की रिपोर्ट आई, दिल्ली एयरलिफ्ट कराने पर हो रहा है विचार
ऋषभ पंत को दिल्ली एयरलिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। देहरादून में उनके कुछ टेस्ट कराए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आ चुकी है। पंत की हालत स्थिर है।

ऋषभ पंत को 30 दिसंबर, 2022 को एक भयानक कार दुर्घटना में गंभीर चोटें आईं हैं जिसके बाद 25 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज की हालत अब प्लास्टिक सर्जरी के बाद स्थिर है। पंत की कार रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर झाल के पास डिवाइडर से टकराने के बाद जलकर खाक हो चुकी थी जिसमें कीपर अकेले ड्राइविंग कर रहे थे। इसमें पंत को काफी चोटें आई हैं जिसके लिए ऋषभ पंत का एमआरआई और ब्रेन स्कैन कराया। इनके रिजल्ट नार्मल निकले हैं। 31 दिसंबर, 2022 के लिए कुछ और स्कैन शेड्यूल किए गए हैं।
दर्द और सूजन की वजह से उनके टखने और घुटनों का एमआरआई स्कैन शनिवार को किया जाएगा। देहरादून के मैक्स अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने घुटने के ऊपर स्प्लिंटेज भी लगाया है क्योंकि फिलहाल ये माना जा रहा है कि पंत के दाहिने घुटने में लिगामेंट की चोट लगी है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पंत की हालत स्थिर है।
एएनआई के अनुसार दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) पंत की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा सकता है।
डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने कहा, "दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून जा रही है, यदि आवश्यक हुआ तो हम उन्हें दिल्ली में ट्रांसफर कर देंगे और संभावना अधिक है कि हम उन्हें प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली ले जाएंगे।"
फिलहाल ऋषभ पंत की निगरानी मैक्स अस्पताल देहरादून में की जा रही है जहां उनके साथ उनकी मां और दोस्त भी हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज 48 घंटे की निगरानी अवधि में है जहां ऑर्थो और न्यूरो विभागों नजर बनाकर रखी जा रही है। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आईसीयू में चल रहा है।
डीडीसीए अब जरूरत पड़ने पर पंत को एयरलिफ्ट करने की सोच रहा है। पंत को और स्कैन के लिए दिल्ली भेजा जाना था।
बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा, "पंत के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने और पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर रगड़ की चोट लगी है। ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है, और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां एमआरआई स्कैन होंगे।"
भारतीय क्रिकेट बोर्ड पंत के परिवार के साथ संपर्क में है और बोर्ड की मेडिकल टीम मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं।
दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद स्टार क्रिकेटर को सक्षम अस्पताल भेजा गया। उसके बाद, उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहाँ उन्होंने चेहरे की चोटों के लिए प्लास्टिक सर्जरी की।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications