Rishabh Pant की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने मनाया जीत का अनोखा जश्न, फैंस को आई फिल्म 'लगान' की याद

Rishabh Pant girlfriend Isha Negi: आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा। जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किया। राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही दिल्ली की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।

दिल्ली को मिली जीत

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 201 रन ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे अधिक रन बनाए। संजू सैमसन ने 46 गेंद में 86 रनों की पारी खेली। सैमसन के आउट होने के तरीके पर सवाल भी उठाए गए।

Rishabh Pant 1

संजू पर लगा जुर्माना

दरअसल, संजू सैमसन का कैच बाउंड्री लाइन पर दिल्ली कैपिटल्स के फील्डर शाई होप ने पकड़ा। जिसके बाद थर्ड अंपायर को कैच पर फैसला लेना था। वीडियो का रिप्ले देखने पर ऐसा लगा कि शाई होप के जूते बाउंड्री रोप को टच कर रही थी। लेकिन इसके बावजूद भी थर्ड अंपायर ने संजू सैमसन को आउट करार दे दिया। जिसके बाद सैमसन भी इस पर यकीन नहीं कर पाये और वह मैदानी अंपायर से बहस करने लगे। उनके इस बिहेवियर के लिए उन पर जुर्माना भी लगाया गया।

ईशा नेगी ने जाहिर की खुशी

दिल्ली और राजस्थान के बीच मुकाबला देखने के लिए ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी भी स्टेडियम में मौजूद थीं। नेगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो स्टोरी शेयर की है। उन्होंने इस वीडियो स्टोरी में दिल्ली और राजस्थान के मैच के बाद का वीडियो अपलोड किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हम जीत गए। नेगी के इस वीडियो पर कुछ फैंस भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

फैंस को आई लगान की याद

दरअसल, आमिर खान की फिल्म लगान क्रिकेट पर आधारित थी। इस फिल्म के आखिरी सीन में जब आमिर खान सिक्स जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाते हैं तो वहां मौजूद स्कोरर हम जीत गए कहकर चिल्लाता है। सोशल मीडिया पर लगान फिल्म के इस सीन के मीम्स अक्सर वायरल होते रहते हैं। नेगी के इस पोस्ट को कुछ फैंस फिल्म लगान के उस दृश्य से जोड़ रहे हैं।

ब्रिटेन में पढ़ाई करती हैं नेगी

बता दें कि ईशा ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में वह किसी काम से भारत लौटी और भारत आते ही दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंची। ऋषभ पंत और ईशा नेगी पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही एक दूसरे से खुलकर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। ईशा फैशन डिजाइनिंग में भी एक्टिव रहती हैं और अपना खुद का एक ब्रांड भी चला रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+