Rishabh Pant: कौन है ये इंस्टा ब्यूटी? जिस पर आया ऋषभ पंत का दिल! लाइक के बाद कमेंट सेक्शन में मची हलचल
इंस्टाग्राम पर एक ग्लैमरस पोस्ट और एक लाइक...बस इतना काफी था क्रिकेट फैन्स के कन्फ्यूजन में पड़ने के लिए। कनाडा के वैंकूवर से पोस्ट की गई डिजिटल इन्फ्लुएंसर Mia Zelu की एक तस्वीर पर जब लोगों ने देखा कि टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इसे लाइक किया है, तो कमेंट सेक्शन में मानो मीम स्टॉर्म आ गया।
एक यूजर ने पोस्ट पर ऋषभ का लाइक देखते ही कहा, 'भाई नॉटी हो रहे हो' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पकड़ा गया पंत'। इस तरह की दर्जनों प्रतिक्रियाएं वायरल हो गईं। कई यूजर्स ने Mia को टैग करते हुए सवाल भी कर डाले- 'क्या बात चल रही है?' वहीं कुछ ने पंत के पुराने लाइक-बिहेवियर को याद करते हुए इसे 'क्लासिक पंत मूव' बता डाला।

हालांकि, जब इंस्टाग्राम पर हल्ला ज्यादा बढ़ा, तो पंत ने खुद को 'सेफ जोन' में रखने का फैसला किया और चुपचाप अपना लाइक हटा लिया। अब फैन्स अंदाजा लगा रहे हैं कि यह लाइक 'जानबूझकर' था या बस 'स्क्रॉलिंग में मिसक्लिक'!
कौन है Mia Zelu?
दरअसल, Mia Zelu एक AI-जनरेटेड डिजिटल इन्फ्लुएंसर हैं, यानी इंसानी नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इमेज- जिसे देखकर भी लोग रिएक्ट कर रहे हैं। कुल मिलाकर, ये सोशल मीडिया का एक हल्का-फुल्का तूफान था। जहां लाइक से दिल धड़कने लगे और अनलाइक से सन्नाटा छा गया।
ऋषभ पंत का नाम पहले भी कई बार पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहा है। सबसे पहले उनका नाम उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ जुड़ा, जब दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर खूब चर्चा हुई और बाद में दोनों ने एक-दूसरे पर तंज कसने वाले बयान भी दिए। इसके अलावा पंत की लंबे समय तक गर्लफ्रेंड रहीं ईशा नेगी (Isha Negi), जिनके साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। हालांकि पिछले कुछ समय से पंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुपचाप हैं, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में उनके हर क्लिक, लाइक और फॉलो पर लोगों की नजरें रहती हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले ही मुकाबले में ऋषभ पंत ने बल्ले से गदर मचा दिया। उन्होंने पहली पारी में 112 और दूसरी पारी में 104 रन की दो शानदार सेंचुरी लगाईं, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज़ के लिए एक दुर्लभ उपलब्धि मानी जाती है।
हालांकि उनके इन दोनों शतकों के बावजूद टीम इंडिया को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पंत का प्रदर्शन इस टेस्ट का सबसे बड़ा हाईलाइट बन गया। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर भारत को आगे की सीरीज में वापसी करनी है, तो पंत जैसी पारियां मैच का पासा पलट सकती हैं।
ऋषभ पंत का क्रिकेट करियर
ऋषभ पंत एक अटैकिंग अंदाज में खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जिनका क्रिकेट करियर सभी फॉर्मेट्स में शानदार रहा है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 45 मैचों में 3225 रन बनाए हैं, जिसमें 159 रन का हाईएस्ट स्कोर शामिल है। उनका टेस्ट औसत 44.18 और स्ट्राइक रेट 73.88 रहा है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 8 शतक और 15 अर्धशतक जड़े हैं।
ऋषभ पंत का ODI करियर
वनडे में पंत ने 31 मैचों में 33.5 की औसत से 871 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 5 फिफ्टी शामिल हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 76 मैचों में 1209 रन बनाए हैं, जिसमें 65 उनका बेस्ट स्कोर है। पंत का स्ट्राइक रेट इस फॉर्मेट में 127.40 रहा है।
ऋषभ पंत का IPL करियर
आईपीएल की बात करें तो उन्होंने 125 मैचों में 3553 रन बनाए हैं, जिसमें 34.16 का औसत और 147.62 का स्ट्राइक रेट शामिल है। आईपीएल में उन्होंने 2 शतक और 19 अर्धशतक भी जड़े हैं। ऋषभ पंत न सिर्फ अपनी बैटिंग से, बल्कि मैदान पर अपनी एनर्जी और कमाल की स्टंपिंग से भी फैन्स के फेवरेट बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications