वो ऐसे शतक लगाता है, डर का भी मजाक बन जाए, 'टीम इंडिया का महान लीडर हो सकता है ये खिलाड़ी'

नई दिल्ली, 19 जुलाई: भारतीय क्रिकेट में चमकते खिलाड़ी के तौर पर ऋषभ पंत का नाम सबसे ऊपर है। हार्दिक पांड्या ने भी जबरदस्त परफॉरमेंस दी है लेकिन वे टेस्ट फॉर्मेट में गायब हैं। पंत तीनों प्रारूप को आसानी से खेलने वाले खिलाड़ी हैं। अभी उनको टी20 क्रिकेट में और थोड़ा खुद को ढालना होगा। पंत का गेम ऐसा है कि वे पिच को भांपने के बाद जब सेट होते हैं तो लंबी और तूफानी पारी खेलते हैं। वे किसी भी गेम को चुटकी में समाप्त कर सकते हैं, जैसा की उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे में 125 रन बनाकर किया।

दबाव में खेल बदलने वाली पारी खेलने की क्षमता

दबाव में खेल बदलने वाली पारी खेलने की क्षमता

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल को लगता है कि रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करने के लिए ऋषभ पंत में सभी गुण मौजूद हैं।

66 वर्षीय लाल ने हाल ही में बंगाल क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने टेस्ट और सीमित ओवरों के दोनों प्रारूपों में दबाव में खेल बदलने वाली पारी खेलने की पंत की क्षमता की सराहना की।

रोहित शर्मा के बाद भविष्य के कप्तान

रोहित शर्मा के बाद भविष्य के कप्तान

क्या रोहित शर्मा के बाद ऋषभ पंत भविष्य के कप्तान हैं? इस पर लाल ने जागरण टीवी को बताया, "हां, बिल्कुल, मुझे हमेशा लगता है कि कप्तान को टीम में शीर्ष तीन में अपनी जगह बनानी चाहिए। वह (पंत) ऐसा खिलाड़ी है जो अपना खेल खेलने से नहीं डरता, दबाव को अच्छी तरह से संभाल सकता है, टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल सकता है और ऐसा खिलाड़ी एक महान नेता हो सकता है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा होगा अगर हमारे पास पंत जैसा आक्रामक खिलाड़ी टीम का कप्तान हो।"

वह भारतीय टीम के लिए हीरो होंगे

वह भारतीय टीम के लिए हीरो होंगे

"एक समय था जब टेस्ट क्रिकेट में जीत को तब माना जाता था जब आप खुद को ड्रॉ करवा लेते थे। लेकिन अब ये सोच बदल गई है और मैं इसका पूरा श्रेय विराट कोहली को देता हूं। उन्होंने टीम की मानसिकता को बदल दिया और टीम को हारने के डर के बिना जीत के लिए खेलने के लिए प्रेरित किया। विराट ने उस आक्रामकता को टीम में लाया और अगर पंत इसे जारी रखते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। अगर पंत लगातार खेल सकते हैं तो वह भारतीय टीम के लिए हीरो होंगे।"

अभी ही बनाया है बड़ा रिकॉर्ड

अभी ही बनाया है बड़ा रिकॉर्ड

पंत इंग्लैंड में एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट दोनों में शतक बनाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज भी बन गए हैं। वे ऐसा ही खेलते रहे तो तीनों फॉर्मेंट में महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग को भी पीछे छोड़ देंगे। पंत अगर कप्तान बनते हैं तो ही उनकी धोनी के साथ सही तुलना हो पाएगी क्योंकि धोनी एक बेमिसाल लीडर थे।

पंत के नाबाद 125 रनों की मदद से भारत ने रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड पर पांच विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-1 से जीत पूरी की।

 कठिन परिस्थितियों में भी स्कोर करते हैं

कठिन परिस्थितियों में भी स्कोर करते हैं

लाल ने कहा कि पंत न केवल शतक जमाने की क्षमता के मामले में अद्वितीय हैं, बल्कि और कठिन परिस्थितियों में भी स्कोर करते हैं।


"यदि आप लाल गेंद के प्रारूप में अच्छा खेलते हैं, तो संभावना है कि आप थोड़े से एडजस्टमेंट के साथ सफेद गेंद के प्रारूप में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि यदि आप सफेद गेंद के प्रारूप में अच्छा खेलते हैं, तो आप लाल गेंद के प्रारूप में उसी तरह से प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में आपको अलग तरह के कौशल की जरूरत होती है, अलग-अलग चीजों को संभालने की क्षमता चाहिए।"

वो ऐसे शतक लगाता है, डर का भी मजाक बन जाए

वो ऐसे शतक लगाता है, डर का भी मजाक बन जाए

"पांच दिवसीय क्रिकेट को बनाए रखने के लिए अलग दबाव, शारीरिक फिटनेस चाहिए। मैंने ऋषभ पंत को टेस्ट और सीमित ओवरों दोनों प्रारूपों में खेल बदलते देखा है। यह शतक बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि एक ऐसा शतक है जो कठिन परिस्थितियों में आता है और हार के जबड़े से जीत छीनने में मदद करता है।"

लाल ने कहा, "पंत एक युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और अपनी खेल शैली से बहुत मनोरंजन कर रहा है। यह बहुत अच्छा होगा अगर वह इसी तरह खेलना जारी रखता है क्योंकि वह गेम चेंजर है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+