संजीव गोयनका की नहीं जाएगी अकड़? ऋषभ पंत पर उठाई उंगली तो फैन्स ने मचाया हंगामा

लखनऊ सुपर जायंट्स की अपने ही घर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच हार गई। मंगलवार को हुए इस मुकाबले में लखनऊ की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा और इसके बाद संजीव गोयनका का वही रूप सामने आया, जो हर बार आता है।

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत का एक फोटो सामने आया है। इसमें गोयनका ऊँगली उठाकर बात कर रहे हैं और पंत उनसे नजरें भी नहीं मिला पा रहे। पंत नीचे देखते हुए नज़र आ रहे हैं। इससे पहले संजीव गोयनका का एक फोटो दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद आया था।

rishabh pant

उसमें भी मैच को लेकर डिस्कशन हो रहा था और पंत का उदास चेहरा सामने आया था। अब इन दोनों मौकों के फोटो वायरल हैं और फैन्स ने सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका की क्लास लगा दी है। पंत के फैन्स का कहना है कि संजीव गोयनका को ही अब टीम के कोच का भार संभाल लेना चाहिए।

इसके अलावा कुछ फैन्स ने यह भी कहा कि गोयनका को अब टीम के साथ आने से बैन कर देना चाहिए। प्लेयर्स के प्रति उनका रवैया ठीक नहीं है। कुछ इसी तरह का बर्ताव उन्होंने पिछले सीजन केएल राहुल के साथ किया था। इसके बाद केएल राहुल ने टीम छोड़ दी और इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स में खेल रहे हैं।

लखनऊ ने ऋषभ पंत के ऊपर ऑल आउट जाकर बोली लगाई थी और 27 करोड़ की बड़ी रकम में उनको खरीद लिया। ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले प्लेयर हैं। उनको शामिल करने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स में कप्तान बना दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+