ऋषभ पंत ने 19 टी20 पारियों के बाद किया धमाका, CSK की धुनाई कर खेली इस IPL की अपनी बेस्ट पारी

LSG vs CSK: ऋषभ पंत को इस सीजन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है। उनको 27 करोड़ की धन राशि मिली है और इसका दबाव खेल के ऊपर भी पड़ा है। अब तक वह लगातार फ्लॉप चले आ रहे थे लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत का बल्ला चल गया।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी संभाली। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के फैन्स का मनोरंजन किया और खुद का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बेहतर करते हुए धांसू अर्धशतक जमा दिया।

lsg vs csk

पंत ने अपनी फिफ्टी एक हाथ से छक्का जड़ते हुए पूरी कर ली। उन्होंने 42 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और टी20 क्रिकेट में यह उनका 19वां अर्धशतक है। खास बात तो यह है कि पंत ने एक हाथ से छक्का चेन्नई के सबसे धांसू गेंदबाज मथिशा पथिराना को जमाया।

LSG vs CSK: पंत ने किया धमाका

पंत फिफ्टी जड़ने के बाद अंतिम ओवर में पथिराना की गेंद पर ऊँचा शॉट खेल धोनी द्वारा लपके गए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े और 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने भी 30 रनों की पारी खेली।

LSG vs CSK: धोनी ने जीता टॉस

टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। मार्करम 6 और पूरन 8 रन बनाकर आउट हो गए, उनके बाद मार्श ने कुछ रन बनाए और बाद में बडोनी ने 22 रनों की पारी खेली। अब्दुल समद ने भी तेजी से 20 रन बनाए लेकिन लखनऊ ने नियमित अंतराल पर विकेट भी गंवाए। इसका खामियाजा लखनऊ को भुगतना पड़ा क्योंकि टीम बड़े स्कोर तक जाने में नाकाम रही।

लखनऊ का कम स्कोर

अंततः लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 7 विकेट पर 166 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जडेजा और पथिराना ने अच्छी गेंदबाजी की। दोनों को ही 2-2 विकेट हासिल हुए। लखनऊ ने अंतिम 4 ओवरों में 3 विकेट गंवाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+