IND vs WI 1st T20I: ऋषभ पंत ने अपने नाम किया यह खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

नई दिल्ली, 30 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि वह इस मैच में एक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। कयास लगाए जा रहे थे कि पंत रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे, लेकिन वह 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। इस दौरान उन्होंने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए। कीमो पॉल की गेंद पर अकील होसेन ने पंत का कैच लपका।

पहले भारतीय क्रिकेटर बने

पहले भारतीय क्रिकेटर बने

अपनी छोटी से पारी में पंत ने 2 चौके लगाए और एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अब इस कैलेंडर ईयर में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। पंत ने साल 2022 में अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने लगभग 45 की औसत से 1002 रन बना लिए हैं। पंत ने इस साल 3 शतक भी लगाए हैं जो भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 12वां रन बनाते ही पंत इस साल सभी प्रारूपों में मिलाकर 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए।

मुकाबले का हाल

मुकाबले का हाल

वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से हराने के बाद टीम इंडिया ने टी20 सीरीज का आगाज भी जीत के साथ किया है। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रन से मात दे दी है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम को 191 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में विंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 122 रन ही बना पाई और इस तरह भारत ने पहला मुकाबला 68 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

ऋषभ पंत का करियर

ऋषभ पंत का करियर

पंत ने अपने करियर में अब तक 31 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 53 पारियों में उन्होंने 43.32 की औसत और 72.65 के स्ट्राइक रेट से 2123 रन बनाए हैं। पंत ने टेस्ट में 10 अर्धशतक और 5 शतक भी जड़े हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 159 रन नाबाद है। 27 वनडे में ऋषभ ने 36.52 की औसत और 108.80 के स्ट्राइक रेट से 840 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। वहीं 51 टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 22.34 की औसत और 124.12 के स्ट्राइक रेट से 782 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में पंत ने 3 फिफ्टी भी लगाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+