NCA में ऋषभ पंत की 'पाठशाला', अंडर-16 क्रिकेटरों को सिखाया 'लाइफ और हार्ड वर्क' का पाठ
ऋषभ पंत ने बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपने रिहैबिलिटेशन के दौरान अंडर 16 वर्ग के उभरते क्रिकेटर को के साथ बातचीत की।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने नेशनल क्रिकेट अकादमी (National Cricket Academy) में अंडर-16 क्रिकेटर के साथ वार्तालाफ किया है। अंडर-16 क्रिकेटर वे उभरते हुए खिलाड़ी है जो बेंगलुरु में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के हाई परफारमेंस सेंटर में अपने क्रिकेट के गुर को और निखार रहे हैं।
एनसीए भारत में क्रिकेट की वह जगह है जहां सीनियर भारतीय खिलाड़ी अपने रिहैबिलिटेशन के लिए जाते हैं। साथ ही एनसीए में जूनियर स्तर पर नई क्रिकेटरों को भी तराशा जाता है, जैसे कि अब अंडर-16 क्रिकेटर यहां खुद की प्रतिभा को निखार रहे हैं।
इस अकादमी के हेड पहले राहुल द्रविड़ हुआ करते थे जिन्होंने इस पद पर रहते हुए बहुत नाम कमाया और अब उन्हीं के साथी वीवीएस लक्ष्मण एनसीए की बागडोर संभाल रहे हैं। दिसंबर 2022 में हुए कार एक्सीडेंट के बाद रिहैबिलिटेशन की प्रोसेस से गुजर रहे पंत भी इस समय अकादमी में हैं।
इस दौरान पंत अंडर-16 हाई-परफारमेंस कैंप के उभरते युवा क्रिकेटर से बातचीत के लिए मुखातिब हुए जहां उन्होंने लाइफ, हार्ड वर्क और बाकी चीजों के लिए समय दिया। बीसीसीआई द्वारा पोस्ट इसकी फोटो भी आप देख सकते हैं।
आप पंत को सामने कुर्सी पर बैठे हुए और बाकी क्रिकेटर को स्टूडेंट की तरह सीनियर क्रिकेटर को सुनते हुए देख सकते हैं। बीसीसीआई ने इसके लिए पंत का शुक्रिया भी अदा किया है।
पंत अपनी रिकवरी पर अपडेट देते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में मजेदार वीडियो पोस्ट किया था जो देखकर काफी अच्छा लगा था। इस वीडियो में पंत ने बैसाखियों को अपने ट्रेनर के हाथों में थमा दिया था और खुद बिना किसी सपोर्ट के चल कर दिखाया था।
यह पहली बार था जब पंत बिना किसी सहायता के चलने में सक्षम हो रहे थे। बता दें, एक्सीडेंट के बाद पंत की कई सर्जरी हुई है जिनमें बड़ी सर्जरी मुंबई के हॉस्पिटल में हुई हैं जहां उनके दाहिने घुटने के चोटिल लिगामेंट की फिर से मरम्मत की गई है।
हालांकि ऋषभ पंत की वापसी के चांस फिलहाल नहीं दिखाई देते। उनकी वापसी कब होगी, इसके बारे में स्पेशलिस्ट भी कुछ नहीं कह सकते हैं। दिल्ली कैपिटल के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट गांगुली ने पंत की रिकवरी को लेकर फरवरी में कुछ डिटेल दी थी जिसमें बताया था कि इस खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने में 2 साल भी लग सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications