रिंकू सिंह ने जीत लिया दिल, फैन ने बुलाया तो दौड़कर चले गये, देखें वायरल वीडियो

Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम में रिंकू सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी फैन्स को काफी पसंद आ रही है। रिंकू को देखने के लिए फैन्स ने गजब का जोश और जुनून देखने को मिलता है। ऐसे ही कुछ अब देखने को मिला है। रिंकू का एक वीडियो वायरल है और फैन के बुलाते ही वह आ जाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज समाप्त होने के बाद रिंकू सिंह को टीम इंडिया के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। वह जब जा रहे होते हैं तो एक फैन उनको बुला लता है और ऑटोग्राफ देने का आग्रह करने लगता है। तेजी से जा रहे रिंकू वापस आते हैं।

rinku singh

केकेआर ने वीडियो शेयर किया है, रिंकू सिंह को फैन कहता है कि भाई सिक्सर किंग एक ऑटोग्राफ दे दो। यह सुनकर रिंकू सिंह आते हैं और इस फैन को ऑटोग्राफ भी देते हैं। रिंकू इस फैन से पूछते हैं कि ऑटोग्राफ कहां देना है। इस पर फैन अपनी जर्सी आगे कर देता है। वहां ऑटोग्राफ देकर रिंकू आगे बढ़ जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में खेले गए अंतिम टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने करीबी अंतर से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 6 रनों के अंतर से पराजित करते हुए मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में भी 4-1 से जीत दर्ज की।

रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन कार्य किया। जब भी उनकी जरूरत हुई, वह बैटिंग करते हुए टीम की मदद करते रहे। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रिंकू सिंह ने 5 मैचों में 105 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 का रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+