ग्रेजुएट भी नहीं रिंकू सिंह लेकिन बनेंगे बड़े शिक्षा अधिकारी, कहां तक की है पढ़ाई? जानकर हो जाएंगे हैरान

Rinku Singh Education: क्रिकेट की दुनिया में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से लाखों दिलों को जीतने वाले रिंकू सिंह अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बार मैदान क्रिकेट का नहीं बल्कि सरकारी शिक्षा विभाग का है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से निकलकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक का सफर तय करने वाले रिंकू को अब राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान दिया है।

रिंकू सिंह को "अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022" के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पद पर नियुक्त किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की इस नीति के तहत देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में उचित स्थान दिया जाता है।

Rinku Singh

रिंकू सिंह की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया है। बता दें, BSA की पद पर नियुक्त होने जा रहे रिंकू के पास कॉलेज की डिग्री नहीं है। BSA बनाने से पहले आइए एक नजर डालते हैं रिंकू सिंह की एकेडमिक प्रोफाइल पर...
ये भी पढ़ें: Rinku-Priya Wedding: सब कुछ तय था, फिर अचानक क्यों टली क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया की शादी की तारीख?

संघर्ष से सफलता तक का सफर

रिंकू सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। अलीगढ़ के एक साधारण परिवार में जन्मे रिंकू ने कठिन हालात में भी हार नहीं मानी। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे, और रिंकू भी पिता के साथ इस काम में हाथ बंटाते थे। लेकिन उनका क्रिकेट के प्रति जुनून उन्हें एक अलग रास्ते पर ले गया।

रिंकू ने कहां तक की पढ़ाई? फिर मैदान पर कमाल

रिंकू सिंह ने अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ाई की, लेकिन वे 10वीं पास नहीं हैं। पढ़ाई भले ही अधूरी रही, लेकिन खेल में उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल किया। रिंकू सिंह स्कूल की पढ़ाई अधूरी छोड़कर क्रिकेट के मैदान में उतर गए। अब वे भारतीय टीम का हिस्सा हैं और देश-विदेश में पहचान बना चुके हैं।

Rinku Singh Academic Profile

स्कूल: दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), अलीगढ़
क्लास: रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
डिग्री: कोई डिग्री नहीं (9वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी)

आईपीएल ने बनाई पहचान

रिंकू को शुरुआती पहचान स्कूल स्तर की क्रिकेट में मिली। इसके बाद आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से खेलने का मौका मिला। 2023 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, और अपने दमदार शॉट्स से सबका दिल जीत लिया।

2025 में 13 करोड़ में रिटेन

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में बनाए रखा। ये रकम उनकी काबिलियत और लोकप्रियता का प्रमाण है। वे अब भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय टी-20 और वनडे मैचों में भी खेल चुके हैं।

शादी को लेकर चर्चा में

हाल ही में रिंकू सिंह की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी में होनी थी, लेकिन किसी कारणवश फिलहाल इसे टाल दिया गया है। फिलहाल रिंकू घरेलू क्रिकेट में व्यस्त हैं।

नई भूमिका के साथ नई उम्मीदें

अब जब रिंकू सिंह को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी जा रही है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस क्षेत्र में भी कितनी ईमानदारी और लगन से काम करते हैं। उनके इस नए सफर को हर कोई सराहना और समर्थन दे रहा है।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर से अफसर बने रिंकू सिंह की सैलरी जानकर चौंक जाएंगे! अब बिना छक्का मारे होगी तगड़ी कमाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+