सरकारी अफसर बने रिंकू सिंह की सैलरी जानकर चौंक जाएंगे! अब बिना छक्का मारे होगी तगड़ी कमाई
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) अब क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती देने की जिम्मेदारी निभाएंगे। योगी आदित्यनाथ सरकार ने उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि नियुक्ति के संबंध में आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है और बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। यह नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियम 2022 के तहत आधिकारिक रूप से की गई है, जो देश के लिए असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले एथलीटों को सम्मानित करता है। ऐसे एथलीटों को सरकारी सेवाओं में पद दिए जाते हैं।

इससे पहले रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की इस महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक भव्य समारोह में सगाई हुई, जिसमें कई बड़े चेहरे शामिल हुए। इसमें सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, एक्ट्रेस जया बच्चन और यहां तक कि भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जैसे अतिथि शामिल हुए। कपल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर समारोह की कई तस्वीरें भी शेयर कीं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिंकू सिंह को कितनी मिलेगी सैलरी?
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा अधिकारी (BEO) की सैलरी निम्नानुसार होती है:
- पे स्केल: ₹9,300 - ₹34,800
- ग्रेड पे: ₹4,800
- बेसिक सैलरी: लगभग ₹47,600
- महंगाई भत्ता (DA): बेसिक का 17%, करीब ₹8,092
- अन्य भत्ते: मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) आदि
- इन-हैंड सैलरी: लगभग ₹50,000 से ₹70,000 प्रतिमाह (PF जैसे कटौतियों के बाद)
यानि रिंकू सिंह को अब बिना बैट उठाए भी एक स्थायी सरकारी पद से अच्छी कमाई होगी।
रिंकू सिंह की शादी टली
रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की शादी की तारीख अब आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह शादी 19 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में होनी थी, लेकिन रिंकू सिंह के क्रिकेट शेड्यूल की वजह से अब शादी फरवरी 2026 के अंत में होगी। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर
रिंकू सिंह का टी20 क्रिकेट में शानदार सफर रहा है। खासकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 58 मैचों में 145.18 की स्ट्राइक रेट और 30.53 की औसत से 1099 रन बनाए हैं। 2023 के सीजन में उनके फिनिशिंग टच ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिंकू ने भारत के लिए अब तक 33 टी20 मैचों में 546 रन बनाए हैं, जिनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 161.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जो उनकी अटैकिंग और मैच फिनिशर की भूमिका को दर्शाता है। वनडे में उन्होंने दो मुकाबले खेले हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में अभी उन्हें डेब्यू का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications