Rinku-Priya Wedding: सब कुछ तय था, फिर अचानक क्यों टली क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया की शादी की तारीख?
Rinku-Priya Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी अब फरवरी 2026 तक के लिए टाल दी गई है। नवंबर में तय हुई तारीख अब आगे बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट में व्यस्तता के कारण यह फैसला लिया गया है।
इससे पहले 18 नवंबर 2026 को वाराणसी के होटल ताज में शादी होनी थी। लेकिन भारतीय टीम के आगामी टूर्नामेंट शेड्यूल को देखते हुए रिंकू की उपस्थिति मुश्किल हो गई। परिवार की सहमति के बाद शादी की तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

8 जून को लखनऊ में आयोजित रिंग सेरेमनी में रिंकू और प्रिया ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद जया बच्चन और कई क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद थे। यह आयोजन मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।
फरवरी में होगी शादी, होटल दोबारा बुक
शादी के लिए पहले से बुक होटल ताज वाराणसी को अब फरवरी के अंतिम सप्ताह के लिए दोबारा बुक किया गया है। हालांकि, नई तारीख अभी तक तय सामने नहीं आई है। होटल और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी फिर से शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि अब नई तारिख के अनुसार रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के परिजन तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि प्रिया सरोज के परिवारिजन से बात करने पर तारिख के बारे में को स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
सगाई समारोह में छाया था स्टारडम
सगाई के दौरान प्रिया सरोज भावुक हो गई थीं। समारोह का यह भावनात्मक क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में देखा गया कि उन्होंने रिंकू के सामने आंखें नम कर दी थीं, जिसे मेहमानों ने तालियों से सराहा।
इस अवसर पर राजनीति और खेल की बड़ी हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। सपा नेता, सांसद, और क्रिकेट जगत से जुड़े चेहरे भी लखनऊ के इस आयोजन में शामिल हुए थे। यह दिन दोनों परिवारों के लिए यादगार बन गया था।
प्रिया का लहंगा बना चर्चा का विषय
सगाई में सांसद प्रिया सरोज का पहनावा खास आकर्षण रहा। उन्होंने दिल्ली की डिजाइनर महिमा महाजन द्वारा तैयार किया गया लहंगा पहना था। सफेद और गुलाबी रंग के फूलों वाला यह लहंगा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था।
प्रिया ने अपने लुक को ग्रीन स्टोन जड़े जूलरी सेट से पूरा किया था। दुपट्टे पर किया गया हेवी वर्क भी काफी तारीफ बटोर रहा था। उनकी स्टाइलिंग को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की जोड़ी को लेकर आम लोगों में काफी दिलचस्पी है। कहा जा रहा है कि शादी की तारिख जल्द ही सामने आएगी। फिलहाल रिंकू का फोकस आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट पर है, वहीं प्रिया भी संसद सत्रों में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications