रिंकू सिंह ने फिर दिखाया दम, 7 मैचों में नाम किया दिलचस्प आंकड़ा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में जिस तरह से रिंकू सिंह अपनी बल्लेबाजी दिखा रहे हैं उसे देखकर हर कोई दंग है। महज दो मुकाबलों में रिंकू सिंह ने कुछ गेंदों का सामना करते हुए अपनी बल्लेबाजी की क्लास का प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि करोड़ो फैंस उन्हें पसंद कर रहे हैं।

बहुत से क्रिकेट फैंस का कहना है कि अगले साल टी-20 विश्वकप के लिए अगर किसी खिलाड़ी ने अभी से क्वालिफाई कर लिया है तो वह रिंकू सिंह हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली थी और इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए थे और नाबाद लौटे थे।

rinku singh

पहले मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए थे, लेकिन रिंकू सिंह ने छक्का जड़ दिया। हालांकि गेंद नो बॉल हो गई जिसकी वजह से उसे एक रन गिना गया और मैच वहीं पूरा हो गया और छक्का रिंकू सिंह के खाते में नहीं गया। लेकिन रिंकू सिंह के इस छक्के ने लोगों का दिल जीत लिया।

कुछ इसी तरह की पारी रिंकू सिंह ने एक बार फिर से दूसरे टी-20 मुकाबले में खेली। उन्होंने विशाखापट्टनम में सिर्फ 9 गेंदों का सामना किया। इस दौरान रिंकू सिंह ने 9 गेंदों पर चार चौके लगाए और दो छक्के लगाए। इसके साथ ही रिंकू सिंह ने 31 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दम पर रिंकू सिंह ने अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड कर लिया है।

दरअसल रिंकू सिंह ने अभी तक भारत की ओर से सिर्फ 7 मैच खेले हैं। इन 7 मैचों की चार पारियों में से तीन बार रिंकू सिंह नाबाद रहे हैं। इस दौरान उनका औसत 128 तक पहुंच गया है। ऐसे में रिंकू सिंह का यह आंकड़ा उनकी क्षमता को दर्शाता है। निसंदेह रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट के लिए स्टार खिलाड़ी के तौर पर उभर सकते हैं।

दूसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 235 रनों का पहाड़ खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 191 रन ही बना सकी और भारत की टीम को मैच में 44 रनों से जीत मिली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+