रिंकू, जितेश और गायकवाड़ की पिछली 25 टी20 पारियों का रिकॉर्ड, तीनों ही दावेदारों को नहीं मिली टीम में जगह

भारतीय क्रिकेट टीम में रिंकू सिंह (Rinku Singh) जैसे खिलाड़ी की एंट्री तय मानी जा रही थी क्योंकि उन्होंने T20 फॉर्मेट में जैसा प्रदर्शन करके दिखाया था वैसे कम ही देखने के लिए मिलता है।

इसलिए जब अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अध्यक्षता में रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड, जितेश शर्मा जैसे भविष्य के T20 सितारों को भारतीय T20 क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली तो क्रिकेट फैंस की भौहें तन गई।

Rinku Singh, Jitesh Sharma and Ruturaj Gaikwad

रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं। रुतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के सुपर ओपनर है। जितेश शर्मा उभरते हुए विकेटकीपर हैं जो पंजाब किंग्स की टीम में निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं। तीनों ही युवा हैं और इनके पास प्रतिभा का अपार भंडार मौजूद है।

लेकिन भारतीय टीम ने ईशान किशन को मौका देना ज्यादा उचित समझा है क्योंकि उन्हें T20 के अलावा भारतीय टीम मैनेजमेंट के साथ लंबे समय तक बने रहने का पुराना अनुभव भी है। रुतुराज गायकवाड, रिंकू सिंह और जितेश शर्मा के पिछले 25 टी20 पारियों के रिकॉर्ड को उठाकर देखें, तो यह शानदार है।

गायकवाड ने पिछली 25 पारियों में 40.8 और 145.5 के स्ट्राइक रेट के साथ 981 रन बनाए हैं। ये रनों का अंबार है। रिंकू ने इस दौरान और 49.2 के औसत और 146.01 के स्ट्राइक रेट के साथ 787 रन बनाए हैं। जितेश शर्मा ने 27.6 की औसत के साथ 552 रन बनाए हैं और वे इस लिस्ट में काफी पीछे दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़ें- आईपीएल 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में अपने सिलेक्शन को लेकर क्या बोले थे रिंकू सिंह

लेकिन जब उनका स्ट्राइक रेट देखेंगे तो वह अपने आंकड़ों को कंपनशेट कर देते हैं। जितेश 165.85 के स्ट्राइक रेट के साथ सब पर भारी पड़ते हैं। ऐसे में टी20 टीम में कुछ नए उभरते सितारों को जगह ना देकर भारतीय क्रिकेट टीम के नीति नियंताओं ने फैंस के साथ इन क्रिकेटरों को भी थोड़ा निराश जरूर किया है।

अगले साल टी20 वर्ल्ड कप है जिसके लिए टीम का बिल्ड-अप अभी से होना चाहिए। लेकिन लगता है अजीत अगरकर आते ही बदलाव करना नहीं चाहते। रिंकू को प्रदर्शन करते जाना होगा। एक दिन वे निश्चित तौर पर अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं के कमरे का बंद 'दरवाजा तोड़कर' एंट्री कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+