आईपीएल 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में अपने सिलेक्शन को लेकर क्या बोले थे रिंकू सिंह

India T20 Team for West Indies 2023: रिंकू सिंह (Rinku Singh) का सिलेक्शन वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई पांच मैचों की T20 सीरीज में नहीं हो पाया है। अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद यह पहली सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम सिलेक्ट हुई है और इसको लेकर काफी विवाद भी उठ खड़े हुए हैं।

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 474 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत और स्ट्राइक रेट काबिले तारीफ था। इन सबसे बढ़कर, उन्होंने कुछ मैचों में सिर्फ अपने अकेले दम पर केकेआर की टीम को मैच जिताए थे।

Rinku Singh

अपनी जबरदस्त विध्वंशक क्षमता के चलते रिंकू सिंह T20 क्रिकेट में अन्य बल्लेबाजों की तुलना में जगह बनाने के लिए कहीं ज्यादा योग्य दावेदार दिखाई दे रहे थे। लेकिन जब वेस्टइंडीज टूर के लिए टीम का चयन हुआ तो रिंकू सिंह का नाम वहां नहीं था।

इसके बजाय यशस्वी जायसवाल को चुना गया। तिलक वर्मा को भी उनके प्रदर्शन का इनाम मिला। लेकिन रिंकू को अभी इंतजार करना होगा। इसमें कोई शक नहीं कि यशस्वी जायसवाल भी भारत के अगले लेवल के खिलाड़ी हैं और उनके आंकड़े भी आईपीएल 2021 में रिंकू से कम नहीं है लेकिन रिंकू फिनिशिंग का काम करते हैं, जो बहुत ही मुश्किल है और वहां पर मैच जिताने के लिए आपके पास असाधारण प्रतिभा की जरूरत होती है।

आईपीएल 2023 अभियान के दौरान अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के बारे में नहीं सोच रहे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अंतिम मैच में भी रिंकू सिंह ने जीत के लिए जरूरी 21 रनों का जबरदस्त पीछा किया था पर एक रन पीछे रह गए थे।

इस मैच के बाद रिंकू ने रिपोर्टर से कहा था, "जब आपके पास इस तरह का सीजन होता है तो बहुत अच्छा लगता है। लेकिन, मैं अभी भी भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन को लेकर नहीं सोच रहा हूं। मैं घर जाऊंगा, अपने रूटीन पर काम करूंगा और लगातार प्रैक्टिस करता रहूंगा।"

रिंकू सिंह का यह बयान बताता है, कि वह भारतीय टीम में चयन को लेकर जल्दबाजी के मूड में नहीं थे। उन्होंने आगे कहा था, "नाम और शोहरत मिल जाएगी, लेकिन मैं अपने काम में लगे रहना चाहता हूं मेरे परिवार के लोग बहुत खुश हैं। कई सारी चीजें ठीक हुई है। मेरे प्रदर्शन के बाद लोगों ने मुझे पहचानना शुरू कर दिया है।"

रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जिताने के बाद चर्चाओं में आ गए थे। रिंकु के मुताबकि इस प्रदर्शन के बाद लोगों ने उन्हें और ज्यादा इज्जत देना शुरू कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+