VIDEO: रिंकू सिंह भूल गये विराट कोहली का एहसान, स्टार क्रिकेटर को सरेआम किया इग्नोर! नहीं किया सम्मान
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच से पहले एक अनोखा पल देखने को मिला। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने विराट कोहली और रिंकू सिंह को मंच पर बुलाया और उनके साथ डांस भी किया। लेकिन इसी दौरान एक ऐसा पल सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि जब विराट कोहली और रिंकू सिंह मंच पर एक-दूसरे के सामने आए, तो कोहली ने रिंकू से हाथ मिलाने की कोशिश की। लेकिन रिंकू बिना ध्यान दिए आगे बढ़ गए। इस पल ने फैंस के बीच बहस छेड़ दी कि क्या रिंकू ने सच में कोहली को नजरअंदाज कर दिया?

क्या रिंकू ने विराट को किया अनदेखा?
दरअसल, विराट कोहली और रिंकू सिंह के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। पिछले साल ही विराट कोहली ने रिंकू को अपना एक खास बल्ला गिफ्ट किया था। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि क्या रिंकू ने जानबूझकर कोहली को इग्नोर किया या यह महज एक संयोग था?
क्या रिंकू सिंह भूल गये विराट कोहली का एहसान?
विराट कोहली का युवा खिलाड़ियों के प्रति रवैया हमेशा से अच्छा रहा है। अक्सर वह युवाओं को टिप्स देते हुए नजर आते हैं। भले ही खिलाड़ी विरोधी टीम का ही क्यों न हो। आईपीएल 2024 के दौरान कोहली ने रिंकू को बल्ला दिया था। हालांकि, रिंकू से कोहली का बल्ला टूट गया था, जिसके वह दोबारा कोहली के पास बैट मांगने के लिए पहुंचे थे।
शाहरुख ने की कोहली की तारीफ
इस मौके पर शाहरुख खान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, विराट सिर्फ एक ही टीम के लिए खेले हैं, 2008 से RCB के साथ जुड़े हैं। वह असली जेनरेशन ओल्ड हैं, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। इस पर कोहली ने भी मजेदार जवाब देते हुए कहा कि नई पीढ़ी बहुत तेजी से आगे आ रही है, लेकिन पुरानी पीढ़ी अभी भी खेल पर असर डालने के लिए तैयार है और फैंस के लिए यादगार लम्हे बनाते रहेंगे।
सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन
इस वीडियो पर फैंस के मजेदार रिएक्शन आने लगे। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि, रिंकू सिंह ने कहा: कोहली कौन? सिर्फ शाहरुख खान ही मायने रखते हैं! वहीं, कुछ लोगों ने इसे महज एक गलती बताया। सच जो भी हो, लेकिन इस छोटी सी घटना ने आईपीएल के पहले ही दिन फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है!
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शनिवार को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सात विकेट से हरा दिया। KKR सिर्फ़ 174 रन ही बना पाई, जिसे RCB ने सिर्फ़ 16.2 ओवर में हासिल कर लिया।
क्रुणाल पांड्या (3/29) और जोश हेज़लवुड (2/22) ने शानदार गेंदबाजी की, इसके बाद फिल साल्ट और विराट कोहली ने अपनी क्लास दिखाते हुए अर्धशतक जड़े और टीम को जीत दिलाई। KKR के फैंस के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे का अर्धशतक ही एकमात्र पॉजिटिव चीज थी।












Click it and Unblock the Notifications