आखिर 6 साल पहले किसके साथ हनीमून पर गए थे Rinku Singh? प्रिया सरोज नहीं सामने आया चौंकाने वाला नाम!

Rinku Singh, Honeymoon Story: एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह मैदान पर बल्लेबाजी को लेकर नहीं, बल्कि एक मजेदार किस्से की वजह से फैंस के बीच चर्चा में हैं। रिंकू का एक पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त और आईपीएल टीम के साथी नीतीश राणा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

हनीमून को लेकर किया बड़ा खुलासा (Rinku Singh, Honeymoon Story)

रिंकू सिंह ने हाल ही में राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि साल 2019 में जब नीतीश राणा की शादी हुई थी तो वो अपने हनीमून पर पत्नी साची के साथ यूरोप गए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस हनीमून में उनके साथ रिंकू सिंह और राहुल तेवतिया भी मौजूद थे। रिंकू सिंह ने हंसते हुए कहा कि यह उनका विदेश का पहला दौरा था और नीतीश राणा ही उन्हें लेकर गए थे।

Rinku Singh 1

पहली बार देश से बाहर गए थे रिंकू

रिंकू सिंह ने पॉडकास्ट में कहा कि मैं कभी इंडिया से बाहर नहीं गया था। विदेश जाना मेरा सपना था। नीतीश भाई चाहते थे कि मैं वहां के माहौल को समझूं और लोगों से बात करूं। यहां तक कि रेस्टोरेंट में ऑर्डर देने की जिम्मेदारी भी उन्होंने मुझे दी। हालांकि, रिंकू ने माना कि अंग्रेजी बोलने में उन्हें मुश्किल होती थी, इसलिए इशारों से काम चलाना पड़ता था।

इंग्लिश सीखने की करते हैं कोशिश

रिंकू सिंह ने बातचीत में यह भी बताया कि उन्हें आज भी अंग्रेजी न आने का अफसोस है। उन्होंने कहा कि आईपीएल में वे विदेशी खिलाड़ियों जैसे आंद्रे रसेल से थोड़ी बहुत अंग्रेजी में बात कर लेते हैं, लेकिन पूरी तरह से आत्मविश्वास के साथ बोलना उनके लिए चुनौती है। उन्होंने क्लासेस भी जॉइन की थीं, मगर कुछ ही दिन बाद छोड़नी पड़ी। रिंकू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इंग्लिश सीखने में मेरा दिमाग खराब हो गया।

एशिया कप में होगी रनों की उम्मीद

भले ही रिंकू अंग्रेजी बोलने में झिझकते हों, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर उनका आत्मविश्वास और दमदार प्रदर्शन ही उनकी असली पहचान है। आईपीएल में बतौर फिनिशर उन्होंने कई बार टीम को जीत दिलाई है। अब एशिया कप 2025 में अगर उन्हें मौका मिलता है, तो उनकी बल्लेबाजी का जलवा देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+