IPL 2023: रिंकू सिंह के तूफान में उड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव भी छूटे पीछे
KKR, IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में रिंकू सिंह का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। उन्होंने अब तक 50.87 के औसत और 143.31 के स्ट्राइक रेट के साथ 407 रन बनाए हैं।

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के रिंकू सिंह (Rinku Singh) का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। उन्होंने अब तक टीम के लिए मैच जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही कारण है कि केकेआर ने नाम इस सीजन में अभी तक सबसे अधिक 118 छक्के जड़ दिए हैं।
रिंकू सिंह का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी
दरअसल, आईपीएल के 61वें मैच में एक बार फिर रिंकू सिंह की तूफानी पारी देखने को मिली, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 43 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर रिंकू आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट के टॉप-10 में शामिल हो गए हैं।
रिंकू सिंह के नाम अब तक 407 रन
रिंकू सिंह ने अब तक के 13 मैचों में बल्ले से लगातार रनों की बारिश की है। उन्होंने 50.87 के औसत और 143.31 के स्ट्राइट रेट के साथ शानदार 407 रन बनाए हैं। इसके साथ ही केकेआर का युवा बल्लेबाज इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आठवें स्थान पर विराजमान है।
रिंकू सिंह ने इस मामले में आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे
यूपी के अलीगढ़ के इस बल्लेबाज ने अब रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। उन्होंने एक सीजन में नंबर 5 या उससे नीचे क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है। रसेल ने 2019 में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 11 मैचों में 406 रन अपने नाम किए थे।
रिंकू सिंह ने 13वें मैच में 307 रन बनाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मामले में पहले स्थान पर दिनेश कार्तिक (15 पारी-472 रन) हैं, जबकि दूसरे स्थान पर डेविड मिलर और तीसरे स्थान पर कीरोन पोलार्ड का नाम है।
सूर्यकुमार यादव का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड
इसके अलावा रिंकू सिंह ने 16वें सीजन में रन चेज करते समय सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। चेन्नई के खिलाफ उनके तीन छक्कों के साथ लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इस मामले में रिंकू ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है। रिंकी ने इस सीजन में अब तक 18 छक्के लगाए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 17 छक्के लगाए हैं।
केकेआर के नाम सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड
वहीं टीम के अनुसार सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में भी केकेआर (118) सबसे आगे है। वहीं टीम ने इसके उलट अब तक 103 छक्के खाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नाम मुंबई इंडियंस का है, जिन्होंने 108 छक्के लगाए हैं, और 109 छक्के खाए हैं, और तीसरे स्थान पर चेन्नई है, जिसमें 105 छक्के लगाए हैं और 88 छक्के खाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications