रिंकू सिंह रातोंरात बन गए करोड़पति, जानें बिना खेले कहाँ से मिला उनको इतना पैसा
Rinku Singh: रिंकू सिंह केकेआर के लिए आईपीएल में खेलते हुए धमाका करते हैं लेकिन खेल के अनुसार मिलने वाली धन राशि को न्याय नहीं कहा जा सकता है। रिंकू सिंह को आईपीएल में खेलने के लिए 55 लाख रुपये की धन राशि मिलती है। केकेआर से उनको यह रकम प्राप्त होती है।
आईपीएल की नीलामी के दौरान रिंकू को मिलने वाली इस राशि को लेकर चर्चा देखने को मिली थी। कहा जाता रहा है कि रिंकू इससे कहीं ज्यादा रकम मिलने के हकदार हैं। उनका खेल भी धमाकेदार है। वह करोड़ों में कमाई करने वाले खिलाड़ी होने चाहिए।

खेल के बल पर कई खिलाड़ी करोड़ों कमाते हैं लेकिन रिंकू सिंह की किस्मत ऐसी चमकी है कि वह रातोंरात करोड़पति बन गए हैं। सबसे मजेदार बात तो यह है कि उनको आईपीएल या कहीं भी खेलने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। बिना खेले ही उनको पल भर में करोड़ों रुपये मिल गए हैं।
रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए पैसे मिले हैं। वह टीम इंडिया में शामिल भी नहीं थे। सिर्फ रिजर्व खिलाड़ी होने के बाद उनको बड़ी रकम मिली हा। बीसीसीआई से मिले 125 करोड़ रुपयों में रिंकू सिंह का भी हिस्सा है और यह लाखों में नहीं है।
बोर्ड से मिली राशि के बंटवारे में रिजर्व खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ देने की बातें सामने आई हैं। रिंकू के अलावा शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद को टीम इंडिया में बतौर रिजर्व खिलाड़ी शामिल किया गया था। इन सभी खिलाड़ियों की चाँदी हो गई।
टीम इंडिया में शामिल सभी 15 खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपये की रकम देने का निर्णय लिया गया है। भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे राहुल द्रविड़ को भी इतनी ही राशि दी जानी है। बाकी रकम सपोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों में बांटी जाएगी। उनमें सेलेक्टर्स भी शामिल हैं। सपोर्ट स्टाफ में फिजियो, कंडिशनिंग कोच आदि सभी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications