Ridhima Pandit Crying Picture: शुभमन गिल से शादी की चर्चा को लेकर रोने लगी ये एक्ट्रेस? खुलकर कही ये बात
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) इस समय टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ऐसी खबरों की भरमार रही, जहां बताया गया कि रिद्धिमा भारतीय क्रिकेटर के साथ शादी करने वाली हैं। इस बीच अब उन्होंने अपनी रोती हुई कुछ तस्वीरें पोस्ट करके एक बार फिर फैंस को सोचने और सवाल करने पर मजबूर कर दिया है।
दरअसल, 'बहू हमारी रजनीकांत' फेम पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रिधिमा पंडित ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह काफी दुखी और आंसू बहाती नजर आ रही हैं।

रिधिमा पंडित की इंस्टाग्राम पोस्ट पर रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने रिएक्शन दिया है। रिधिमा और राशा अच्छी दोस्त हैं, उन्होंने उनसे पूछा कि वह क्यों रो रही हैं। राशा ने कमेंट करते हुए कहा कि वह उन्हें आइसक्रीम खिलाएंगी ताकि वह फिर से खुश हो जाएं। उनसे रोने का कारण पूछने वाली सिर्फ राशा ही नहीं हैं, यूजर्स भी इस लाइन में हैं, जिन्होंने सवालों की बाढ़ ला दी है।
इससे पहले, रिधिमा पंडित ने शुभमन गिल की शादी की अफवाहों के बारे में पोस्ट किया था। उन्होंने स्पष्ट लिखा कि, 'मैं पत्रकारों के बहुत सारे कॉल्स से जाग उठी, जो मेरी शादी के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन कौन सी शादी? मैं शादी नहीं कर रही हूं और अगर मेरे जीवन में ऐसा कुछ महत्वपूर्ण होता है तो मैं खुद सामने आकर खबर की घोषणा करूंगी, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
ये भी पढ़ें- USA vs PAK: कौन हैं सौरभ नेत्रवलकर? जिन्होंने 9 से 5 की जॉब के बाद T20 World Cup में लगा दी पाकिस्तान की लंका
रिधिमा से पहले शुभमन गिल को आमतौर पर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को लेकर अलग-अलग खबरें आए दिन देखने को मिल जाती हैं। दूसरी ओर पिछले दिनों रिधिमा पंडित का नाम कुशाल टंडन के साथ जोड़ा गया था। ऐसी अफवाहें थीं कि वे एक कपल हैं। हालांकि, बाद में रिधिमा ने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं।












Click it and Unblock the Notifications