'गायकवाड़ भी जायसवाल जैसे हैं...,' Yashasvi Jaiswal के डेब्यू शतक के बाद रिकी पोंटिंग ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
WI vs IND, Yashasvi Jaiswal Century: भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने डोमिनिका के विंडसर पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ जो तूफानी प्रदर्शन किया है, उसके बाद से युवा बल्लेबाज की प्रशंसा में लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने जायसवाल को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
आईसीसी रिव्यू के एक एपिसोड में बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कहा कि 21 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल के बाद रातों-रात सुपरस्टार बन गया। जायसवाल ने 350 गेंदों पर नाबाद 143 रन बनाए और अपनी पारी में 14 चौके लगाए।

उन्होंने कहा कि, 'मेरा मतलब है कि जायसवाल का आईपीएल कुछ खास था। उन्होंने लगभग बस एक स्विच किया रातों-रात सुपरस्टार बन गए। पोंटिंग ने कहा, हर कोई जानता था कि वह एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी है, लेकिन मैंने इस साल के आईपीएल में जो देखा, उसमें हर तरह की प्रतिभा है।
उन्होंने आगे कहा कि जायसवाल भारत के लिए एक बहुत ही गंभीर टेस्ट मैच खिलाड़ी बन सकते हैं और यहां तक कि ऋतुराज गायकवाड़ के साथ एक ऑल-फॉर्मेट खिलाड़ी भी बन सकते हैं। जायसवाल का आईपीएल 2023 में प्रभावशाली अभियान रहा, उन्होंने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए।
पोंटिंग ने कहा कि, 'ऐसे बहुत से युवा भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें मैं टेस्ट क्रिकेट खेलते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता और फिर भी आप उनके घरेलू रिकॉर्ड को भी देखेंगे और आप प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएंगे। मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि मुझे लगता है कि गायकवाड़ भी जायसवाल जैसे ही हैं। मुझे लगता है कि वह अगले कुछ वर्षों में वास्तव में एक बहुत ही गंभीर टेस्ट मैच खिलाड़ी या सभी फॉर्मेट का खिलाड़ी बन सकता है।
पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जायसवाल के जीवन की शुरुआत की तुलना दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ से करते हुए कहा कि वह अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने में सक्षम हैं, क्योंकि प्रतिभा के लिहाज से वह वहां मौजूद हैं। जायसवाल की तरह शॉ ने भी 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में शतक बनाया था।
उन्होंने कहा कि, 'अगर मैं कुछ साल पीछे जाऊं, तो मैं पृथ्वी शॉ को भी उस श्रेणी में रखूंगा। मुझे अभी भी लगता है कि वह उस तरह की वापसी करने में सक्षम है, आप जानते हैं, अगर वह ऐसा करना चाहता है, तो मुझे यकीन है कि वह वहां वापस आ सकता है क्योंकि उसके पास जो प्रतिभा है उसमें कोई संदेह नहीं है।
वहीं भारत ने डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन का अंत शानदार प्रदर्शन के साथ किया। टीम इंडिया ने दो विकेट पर 312 रन बना लिए। फिलहाल यशस्वी जायसवाल (143) और विराट कोहली (36) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications