T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे विराट कोहली, रिकी पोंटिंग ने जताया भरोसा
हांगकांग के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ फॉर्म में वापसी करने वाले विराट कोहली को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। एशिया कप के दोनों ही मुकाबलों में कोहली के बल्ले से टीम के लिए जरूरी रन निकले हैं।
नई दिल्ली, 1 सितंबर। हांगकांग के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ फॉर्म में वापसी करने वाले विराट कोहली को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। एशिया कप के दोनों ही मुकाबलों में कोहली के बल्ले से टीम के लिए जरूरी रन निकले हैं। नंबर तीन पर वह भारतीय टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं, कोहली ने इसका सबूत अपनी पारियों के जरिए क्रिकेट के दिग्गजों को देने का काम किया।

लंबे समय बाद रंग में लौटे कोहली
क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गज भी कोहली के फॉर्म में आने का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे थे। एशिया कप के बाद इस साल एक और बड़ा इवेंट होना है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। कोहली ने जिस अंदाज में अपनी पिछली दो पारियों को खेला है, इससे तो ऐसा ही लगता है कि कोहली अपने पुराने रंग में लौट आए हैं।

कोहली पर अब नहीं दिख रहा दबाव
रिकी पोंटिंग ने कहा कि पिछले कुछ सालों से कोहली का बल्ला नहीं चला। इसके बारे में लगातार चर्चाएं होती रही, जिसके बाद कोहली ने खुद को कही छिपा लिया। लेकिन जब कुछ दिन पहले उन्होंने खुद के बारे में खुलकर बात की, तो इससे उनका डर कम हो गया। अब वह बेफिक्र होकर बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट ने पहले दो मैचों में ही दिखा दिया कि वो लंबे ब्रेक के बाद खुद को तैयार करके आए हैं।

वर्ल्ड कप में कोहली से रनों की उम्मीद
विश्व कप विजेता पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। रिकी पोंटिंग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विराट कोहली इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित आईसीसी टी 20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में होंगे। मैं चाहता हूं कि विराट कोहली र्ल्ड कप में रन बनाए, लेकिन ये रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं होनी चाहिए।

कोहली के लिए एशिया कप अब तक रहा है शानदार
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के शुरुआती मैच में 35 रन बनाए थे। इसके बाद कोहली ने बुधवार को 44 गेंद में नाबाद 59 रन की पारी खेली जो इस साल 18 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 52 रन के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है। इन दोनों पारियों के दौरान कोहली ने काफी आकर्षक शॉट्स लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications