ICC की बेस्ट महिला टी-20 विश्व कप टीम में भारत से सिर्फ एक प्लेयर को मिली जगह, जानिए वो है कौन?
आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद टूर्नामेंट की बेस्ट टीम की घोषणा की है। इस टीम में भारतीय टीम से सिर्फ ऋचा घोष को मौका मिला है।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का खिताब एकबार फिर ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से मात देकर छठवीं बार चैंपियन का टाइटल अपने नाम कर लिया था। इसी के साथ टूर्नामेंट का समापन हो गया। यह टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप की बेस्ट प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है। आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत से सिर्फ एक प्लेयर को जगह मिली है और वो प्लेयर हैं भारतीय टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में बल्ले से 168 रन बनाए और 7 खिलाड़ियों को आउट भी किया।
प्लेइंग इलेवन में सबसे ज्यादा प्लेयर हैं ऑस्ट्रेलिया की
आपको बता दें कि आईसीसी की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में सबसे अधिक प्लेयर ऑस्ट्रेलिया से हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम से चार खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे ज्यादा प्लेयर दक्षिण अफ्रीका से 3 को प्लेइंग इलेवन में लिया गया है। इसके बाद इंग्लैंड से 2, भारत, वेस्ट इंडीज और आयरलैंड से 1-1 प्लेयर को इस टीम में शामिल किया गया है।
ऋचा का प्रदर्शन
Recommended Video

भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों में 9वें स्थान पर रही हैं। उन्होंने उन्होंने 5 मैच में 68.00 की औसत और 130.77 की स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाए हैं। ऋचा घोष ने टूर्नामेंट में 15 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 7 बल्लेबाजों को आउट भी किया है।
यह है आईसीसी की टीम ऑफ दे टूर्नामेंट
ताजमिन ब्रिट्स, एलिसा हीली (विकेटकीपर), लॉरा वोलवार्ट, नैट स्कीवर ब्रंट (कप्तान), एश गार्डनर, ऋचा घोष, सोफी एक्लेस्टोन, करिश्मा रामह्रैक, डार्सी ब्राउन, शबनम इस्माइल और मेगन सॉट्ट।
12वीं खिलाड़ी के रूप में ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications