Richa Ghosh और नादिन डी क्लर्क ने रचा इतिहास, जो पुरुष भी नहीं कर पाए वो महिला टीम ने कर दिखाया
Richa Ghosh and Nadine de Klerk News: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड बना, जिसने महिला क्रिकेट ही नहीं बल्कि पुरुष क्रिकेट के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह रोमांचक मैच साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से जीता। लेकिन भारत की ऋचा घोष और साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लर्क ने दमदार पारियों को हमेशा याद किया जाएगा।
दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (Richa Ghosh and Nadine de Klerk News)
दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर वनडे मैच के दौरान 8वें या उससे नीचे बैटिंग करते हुए कमाल कर दिया। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने 80 से अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड आज तक पुरुष क्रिकेट में भी नहीं बन पाया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फिर से फ्लॉप रहा। 102 रन पर भारत के 6 विकेट गिर चुके थे और टीम संकट में थी।

ऋचा घोष की धमाकेदार पारी
ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला और 94 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 252 तक पहुंचाया। इस पारी के साथ ऋचा घोष 8वें या उससे नीचे नंबर पर बैटिंग करते हुए वुमेंस वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गईं। हालांकि, इस पारी के दौरान उनके पास शतक जड़ने का भी मौका था, लेकिन वह ऐसा करने से महज 6 रनों से चूक गईं।
नादिन डी क्लर्क ने भारत से छीना मैच
253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उनकी आधी टीम 81 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी, और छठा विकेट 142 रन पर गिरा। ऐसे मुश्किल हालात में नादिन डी क्लर्क ने क्रीज पर कदम रखा और सिर्फ 54 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका ने यह लक्ष्य 7 गेंद और 3 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
अपनी इन यादगार पारियों के कारण ऋचा घोष और नादिन डी क्लर्क वर्ल्ड क्रिकेट में 8वें या उससे नीचे बैटिंग करते हुए एक ही मैच में 80 से अधिक रन बनाने वाली पहली जोड़ी बन गईं। इसके अलावा एक और बड़ा रिकॉर्ड बना। दरअसल, 81 रन पर 5 विकेट खोने के बाद भी साउथ अफ्रीका ने 171 रन जोड़े, जो वुमेंस वनडे क्रिकेट में आधी टीम के पवेलियन लौट जाने के बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए जोड़े गए सबसे ज्यादा रन हैं।












Click it and Unblock the Notifications