REN vs HUR Dream 11: मेलबर्न और हरिकेंस मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों कमाने का मौका?

REN vs HUR Dream11 Prediction: बिग बैश लीग (BBL) के मैच नंबर 26 में आज, 4 जनवरी को मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक डॉकलैंड्स स्टेडियम (Docklands Stadium) में भारतीय समयानुसार 1:45 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमें जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेंगी, रोचक मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज की ड्रीम-11 (Dream-11) टीम में कौन-कौन-से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

हरिकेन टीम टॉप चार में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि उनके पास अब खेलने के लिए ज्यादा मैच नहीं बचे हैं। अब तक खेले गए पांच मैचों में उनके केवल चार अंक हैं। दूसरी ओर रेनेगेड्स के लिए टूर्नामेंट लगभग खत्म हो चुका है। वे सबसे निचले पायदान पर हैं और सात में से सिर्फ एक मैच जीत पाए हैं।

melbourne renegades

REN vs HUR, Dream11: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इन दोनों टीमों ने अब तक कुल 18 मैच खेले हैं। इस दौरान हरिकेन ने कुल 10 मैच जीते हैं, जबकि रेनेगेड्स के नाम 8 जीत दर्ज हैं। इस सीज़न की शुरुआत में दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मैच में भी हरिकेन ने जीत हासिल की थी।

REN vs HUR, Weather Report: वेदर रिपोर्ट
मेलबर्न में गुरुवार को मौसम मुसीबत बन सकता है, क्योंकि आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। शाहर का अधिकतम तापमान 21°C रहेगा। अच्छी बात ये है कि बारिश का कोई संकेत नहीं है। ह्यूमिडिटी का स्तर 72 प्रतिशत रहेगा और हवा की गति 24 किमी/घंटा रहेगी।

REN vs HUR, Pitch Report: पिच रिपोर्ट
डॉकलैंड्स स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी है। यह गेंदबाजों को शानदार उछाल और गति प्रदान करता है और यदि बादल छाए हों तो यह अधिक मददगार होगा। यह चेज़ विकेट है.

REN vs HUR, Predicted Playing 11
मेलबर्न रेनेगेड्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शॉन मार्श, जोनाथन वेल्स, मैकेंज़ी हार्वे, विल सदरलैंड (कप्तान), टॉम रोजर्स, एडम ज़म्पा, पीटर सिडल, केन रिचर्डसन।

होबार्ट हरिकेंस: मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), कालेब ज्वेल, मैकलिस्टर राइट, बेन मैकडरमॉट, कोरी एंडरसन, टिम डेविड, निखिल चौधरी, क्रिस जॉर्डन, पैट्रिक डूले, नाथन एलिस (कप्तान), रिले मेरेडिथ।

REN vs HUR, Dream11: बेस्ट ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: एम वेड, क्विंटन डी कॉक, बेन मैकडरमोट
  • बल्लेबाज: शॉन मार्श, एम राइट, जे फ्रेजर मैकगर्क
  • ऑलराउंडर: सी जॉर्डन, एन चौधरी, विल सदरलैंड्स
  • गेंदबाज: टॉम रोजर्स, नाथन एलिस
  • कप्तान: क्विंटन डी कॉक
  • उप-कप्तान: विल सदरलैंड्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+