RCB vs SRH Pitch And Weather Report: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

RCB vs SRH Pitch And Weather Report: आईपीएल 2025 का 65वां मुकाबला आज यानि शुक्रवार, 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बारिश की आशंका के चलते बेंगलुरु में होने वाले इस मैच को अब लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है।

आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में बेंगलुरु की टीम टॉप-2 में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी, वहीं हैदराबाद की टीम चाहेगी कि वो जीत के साथ अपना सीजन सम्मानजनक तरीके से खत्म करे। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

ekana cricket stadium

इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट: धीमी विकेट, लेकिन छोटी बाउंड्री
इकाना स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी (slow) मानी जाती है, जो स्पिनर्स और स्लोअर गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। हालांकि, यहां की छोटी बाउंड्री (62-65 मीटर) बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देती है। ऐसे में अगर कोई बल्लेबाज टिक गया, तो रन रुकने मुश्किल हैं।

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम: उमस के साथ ओस का रोल
आज शाम को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बेंगलुरु बनाम हैदराबाद के बीच होने वाले के मैच के लिए मौसम क्रिकेट फ्रेंडली होने की उम्मीद है। हालांकि, हाल की बारिश के कारण पिच में नमी हो सकती है, जिससे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। इसके अलावा, ह्यूमिडिटी के कारण दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना है, जो गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तापमान लगभग 34°C तक रहने की उम्मीद है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: जैकब बेथेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, ब्लेसिंग मुजरबानी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शमी, अथर्व ताइदे, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, ट्रैविस हेड, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, स्मरण रविचंद्रन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+