RCB vs PBKS: 17 साल बाद ख़िताब जीत रो पड़े विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने लगाया गले- VIDEO
RCB vs PBKS: आख़िरकार आरसीबी ने 17 सालों का सूखा समाप्त कर दिया। पंजाब किंग्स को आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पराजित करते हुए आरसीबी ने टाइटल जीत लिया। आरसीबी को इस फाइनल मैच में 6 रनों के करीबी अंतर से जीत मिली और माहौल भावुक हो गया।
विराट कोहली को लम्बे समय से इस पल का इंतजार था। उनकी कप्तानी में भी आरसीबी ने एक बार फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन उस समय सफलता नहीं मिली थी। आरसीबी की इस खिताबी जीत के बाद कोहली भावुक हो गए और रो पड़े।

कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा स्टेडियम में ही मौजूद थीं, उन्होंने अपने पति को गले लगाया और शांत किया। कोहली के साथ अनुष्का शर्मा हर समय खड़ी रहती हैं और मंगलवार की रात भी कुछ वही हुआ। कोहली और अनुष्का के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं।
कोहली एकब बार नहीं बल्कि दो बार भावुक हुए। पहली बार वह मैदान पर ही रो पड़े थे, उस समय आरसीबी ने अंतिम गेंद डालकर गेम अपने नाम किया था। इसके बाद वह मैदान से बाहर आकर अनुष्का से मिलते हैं और गले लगते ही फफक पड़ते हैं। यह वीडियो फैन्स को भी भावुक कर गया।
इस फाइनल मैच से पहले रजत पाटीदार ने कहा भी था कि हम कोहली के लिए इस सीजन आईपीएल का टाइटल जीतना चाहते हैं। उन्होंने आईपीएल और भारतीय टीम के लिए काफी किया है। पाटीदार की बात सही साबित हुई और टीम ने कोहली को ट्रॉफी पकड़ा दी।
फाइनल मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद पंजाब किंग्स इस स्कोर को हासिल करने में सफल नहीं हो पाई। पंजाब किंग्स को 6 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा। श्रेयस अय्यर और प्रीति जिंटा का सपना टूट गया, टाइटल के करीब जाकर हारने से दुःख तो होता है।












Click it and Unblock the Notifications