Rajat Patidar ने IPL में बनाया धांसू रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को इस मामले में छोड़ा पीछे

RCB vs PBKS IPL 2025 Rajat Patidar: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में अपनी शानदार पारी की बदौलत एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया। उन्होंने बेंगलुरु के लिए 1000 से अधिक रन बनाए हैं और विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अलावा यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

रजत पाटीदार ने बनाया खास रिकॉर्ड (RCB vs PBKS IPL 2025 Rajat Patidar)

ये तीनों ही ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने RCB के लिए 1000 रन बनाए हैं। साल 2021 में लवनीथ सिसोदिया की जगह रजत पाटीदार को आरसीबी में शामिल किया गया था। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे से टीम का नेतृत्व भी कर रहे हैं। रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

RCB 1

रजत पाटीदार ने सचिन को छोड़ा पीछे

रजत पाटीदार आईपीएल के इतिहास में 1000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ ही मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के रुतुराज गायकवाड़ जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ ने भी आईपीएल में अपना दमखम दिखाने में सफलता हासिल की है।

साई सुदर्शन ने किया है कमाल

आईपीएल में सबसे तेज 1,000 रन बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाम है, जिन्होंने 25 पारियों में यह कारनामा किया था। इस लिस्ट में पाटीदार (30 पारी) दूसरे, सचिन और रुतुराज गायकवाड़ (31-31 पारी) तीसरे नंबर पर हैं। पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। टीम प्लेऑफ में पहुंचने की बड़ी दावेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+