RCB vs PBKS, Pitch And Weather: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
आईपीएल 2025 में शुक्रवार को एक जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी, जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के नाम आठ-आठ अंक हैं और यह मुकाबला जीतने वाली टीम प्लेऑफ की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ा सकती है।
मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। RCB अपने घरेलू मैदान पर लगातार हार के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगी।

RCB vs PBKS: पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु की पिच यानी चिन्नास्वामी स्टेडियम का विकेट हमेशा से बल्लेबाजों के लिए सपोर्टिव रहा है। यह पिच सपाट है और मैदान की सीमाएं भी छोटी हैं, जिससे बड़े-बड़े शॉट्स आसानी से निकलते हैं। इस सीजन अब तक यहां जितने भी मैच हुए हैं, उनमें गेंदबाजी करने वाली टीम को शुरुआत में थोड़ी स्विंग मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंदबाजों के लिए बचाव करना मुश्किल होता जाता है।
RCB vs PBKS: वेदर रिपोर्ट
बेंगलुरु में शुक्रवार की शाम को मौसम कुछ करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं और बारिश की संभावना करीब 25 प्रतिशत है। हालांकि यह बारिश मैच को रुकवाने के लिहाज से बड़ी नहीं मानी जा रही है।
तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ह्यूमिडिटी लगभग 52 प्रतिशत रह सकती है। अगर ओस पड़ी तो दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाज़ों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं और बल्लेबाजों को स्ट्रोक लगाने में और ज्यादा मदद मिल सकती है।
क्या आरसीबी घरेलू मैदान पर हार का सिलसिला तोड़ेगी?
RCB इस सीज़न अब तक अपने सभी चार बाहरी मुकाबले जीत चुकी है, लेकिन अपने घर में दो मुकाबले हार चुकी है। टीम के लिए ये मुकाबला न केवल अंक तालिका में ऊपर चढ़ने का मौका है, बल्कि घरेलू मैदान पर खोई हुई साख लौटाने का भी।
दूसरी तरफ PBKS का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर डिफेंड करके धमाका किया था। ऐसे में ये भिड़ंत बेहद दिलचस्प होने वाली है।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश, मुशीर खान, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, अजमतुल्लाह उमरजई। एरोन हार्डी, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, स्वास्तिक चिकारा। मोहित राठी, नुवान तुषारा, रोमारियो शेफर्ड, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications