RCB vs PBKS: फाइनल से पहले BCCI ने जीता दिल, भारतीय सेना के शौर्य को ऐसे दिया ट्रिब्यूट
RCB vs PBKS: आईपीएल में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने दिल जीतने वाला काम किया है। फैन्स भी इससे काफी खुश दिखाई दिए। दरअसल हाल ही में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के दांत खट्टे किये थे, इसके बाद सेना के शौर्य को सलाम करने के लिए बीसीसीआई ने खास व्यवस्था की।
आईपीएल फाइनल में शंकर महादेवन ने 'वन्दे मातरम्' गीत से समां बाँध दिया। उन्होंने कुछ अन्य देशभक्ति गीत भी गाए और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा स्टेडियम के ऊपर से तिरंगे झण्डे के साथ लड़ाकू विमानों ने भी अपने करतब दिखाए।

आसमान में भारतीय जेट्स को देखकर स्टेडियम में मौजूद हर इंसान ने सेना के शौर्य को सलाम करने का काम किया। बीसीसीआई ने योजना और बड़ी बनाई थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बोर्ड की तरफ से भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों को आमंत्रित किया था लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर अभी रुका हुआ है लेकिन समाप्त नहीं हुआ है। भारत की तरफ से पाकिस्तान को भी चेतावनी देते हुए कहा गया था कि अगर अब किसी तरह की हिमाकत हुई तो इससे भी बुरे परिणाम होंगे। पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच फाइनल मैच में इतिहास रचते हुए देखा जा सकेगा।
आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों ही टीमों ने अब तक एक बार भी खिताबी जीत हासिल नहीं की है। दोनों टीमें 18 साल से आईपीएल में लगातार खेल रही हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही। इस सीजन दोनों में से कोई एक टीम अपना पहला टाइटल हासिल करने में सफल रहेगी।
फाइनल मुकाबले का टॉस पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अय्यर ने अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया। उधर आरसीबी में भी कोई बदलाव नहीं होने की बात रजत पाटीदार ने कही।












Click it and Unblock the Notifications