विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में रचा एक नया कीर्तिमान, बन गए 3 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज
IPL 2023: विराट कोहली का बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है, फिर चाहे वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएल। कोहली ने यहां टी-20 क्रिकेट में 3 हजार की शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन हर मुकाबले के साथ रोमांचक होता जा रहा है। इस दौरान हर मैच में कुछ रिकॉर्ड टूट रहे हैं, तो कुछ नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस क्रम में आज आईपीएल का 36वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, वहीं केकेआर के लक्ष्य का पीछा करने आए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली
दरअसल, आरसीबी के तूफानी बल्लेबाजी विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से हमेशा फैंस का दिल जीता है। चाहे वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट हो या आईपीएल। इस बीच कोहली ने अपने वर्षों के अनुभव को एक नई रफ्तार देते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3000 रन बनाने की एक अद्भुत उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट कोहली चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट में तीन हजार रन बनाने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज शाम साढ़े सात बजे से रोचक मुकाबला खेला जा रहा है। नितीश राणा की अगुवाई वाली केकेआर अपने पिछले कुछ मैचों में जीत के लिए संघर्ष कर रही है, जोकि आरसीबी के खिलाफ अपनी किस्मत बदलने की हर संभव कोशिश करती नजर आ रही है।
कोलकाता के खिलाफ बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एम चिन्नास्मावी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। केकेआर के लिए जेसन रॉय ने शानदार अर्धशतक जड़ा, इसके अलावा कप्तान नितीश राणा ने 48 रनों की पारी खेली, जोकि स्कोर को 200 तक पहुंचाने में काफी मददगार साबित हुई।
केकेआर के लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाजी विराट कोहली ने 33 गेंद में 6 चौकों की मदद से अपना पांचवां अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि, दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। इसके बाद भी कोहली क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने 37 गेंद पर 54 रनों की शानदार पारी खेली, इसके साथ ही कोहली चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 3 हजार टी30 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications