विराट कोहली, केएल राहुल या रोहित शर्मा? अनन्या पांडे ने बताया IPL 2023 में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन
आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने एक दम स्पष्ट जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उनके अनुमान के मुताबिक कौन-सा खिलाड़ी सबसे अधिक रन बना सकता है।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन हर मुकाबले के साथ रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, लीग ने अपना आधा सफर पूरा कर लिया है। इस दौरान कई धड़कन रोक देने वाले मुकाबले देखने को मिले। फिर चाहे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फाफ डु प्लेसिस की तूफानी बल्लेबाजी हो या वेंकटेश अय्यर की शानदार शतकीय पारी। आईपीएल में उत्साह की कभी कोई कमी नहीं रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी उस खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया जोकि उनके मुताबिक, आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाएगा।
अनन्या पांडे ने बताया कौन-सा खिलाड़ी होगा ऑरेंज कैप विनर
दरअसल, आईपीएल में हर मुकाबले के साथ ही ऑरेंज कैप की रेस भी रोमांचक होती जा रही है, वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होंगे।
अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का प्रमोशन करने पहुंची एक्ट्रेस
अनन्या, अपनी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के लिए स्टार स्पोर्ट्स पर पहुंची, वहीं दूसरी ओर आज आरसीबी बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। इस बीच जब अभिनेत्री से पूछा गया कि इस बार कौन-सा खिलाड़ी सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप विनर बनेगा।
अनन्या पांडे ने लिया विरोट कोहली का नाम
उन्होंने बिना किसी हिचक के विराट कोहली को इस साल ऑरेंज कैप का विनर बताया। एक्ट्रेस ने अपने अनुमान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि, 'मुझे लगता है, इस बार विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होंगे।
इधर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह तीसरा मैच है, जिसमें विराट कोहली आरसीबी के नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस की जगह कप्तानी का पद संभाल रहे हैं। लगातार चार मैच हारने वाली केकेआर भी आज के मुकाबला अपने नाम करने के लिए नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरी है।












Click it and Unblock the Notifications