RCB vs KKR: आरसीबी-केकेआर मैच में कितने ओवर कटेंगे? क्या है मुकाबला रद्द होने का टाइम

RCB vs KKR Toss Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और केकेआर के बीच मुकाबले से पहले ही मौसम ने काम खराब कर दिया। टॉस से पहले आई बारिश की वजह से फैन्स को निराशा हाथ लगी और गेम अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाया। इस मुकाबले में टॉस तक नहीं हो पाया।

लगातार तेज बारिश की वजह से मुकाबले में देरी देखने को मिली। हालांकि फैन्स का उत्साह चरम पर था। विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए टेस्ट की जर्सी पहनकर लोग स्टेडियम में आए, उसके ऊपर 18 नम्बर और कोहली का नाम लिखा हुआ था।

rcb vs kkr

भारी बारिश के कारण फैन्स को इस बात की जिज्ञासा होती है कि दोनों टीमों के ओवर्स कटने कब शुरू होंगे। ओवर्स कटौती 8 बजकर 45 मिनट से शुरू हो जाती है। 4 मिनट बर्बाद होने पर एक ओवर काटा जाता है। अगर 8 मिनट का गेम 8.45 बजे के बाद बर्बाद होगा, तो मैच के दो ओवर कटते हैं। इस तरह हर चार मिनट पर ओवर कटौती चलती रहती है।

यह अंत में 5-5 ओवर का मुकाबला होने की संभावना तक चलता है। रात 10 बजकर 56 मिनट मुकाबले का कट ऑफ़ टाइम है, इसके बाद मैच रद्द किया जा सकता है। तब तक इंतजार किया जाएगा कि कम से कम 5 ओवर का मुकाबला आयोजित कराया जाए।

स्टेडियम में मौजूद वनइंडिया के सूत्र ने बताया कि कंडीशन देखते हुए मुकाबला जल्दी शुरू होने की उम्मीद तो नहीं की जा सकती है। आसमान में बादल गहरे छाए हुए हैं और बारिश भी है। ऐसे में मुकाबला होने पर निश्चित तौर पर ओवर्स में कटौती तो देखने को मिलेगी।

अगर मुकाबला रद्द हो जाता है, तो केकेआर के लिए घाटे का सौदा होगा और टीम बाहर हो जाएगी। आरसीबी को फायदा होगा, लगभग प्लेऑफ़ में जगह मिल जाएगी। एक अंक लेकर आरसीबी 17 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में पहले नम्बर पर आ जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+