RCB vs GT: क्वालीफायर-1 से पहले गुजरात टाइटंस की आरसीबी को खुली चुनौती, धर्मशाला में किसे मिलेगी जीत?

RCB vs GT, IPL 2026 Qualifier 1: आईपीएल (IPL 2026) के प्लेऑफ की तैयारी पूरी हो चुकी है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और हाई-स्टेक मुकाबला मंगलवार को धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। इस पहले क्वालीफायर को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

गुजरात के कोच का बड़ा बयान (RCB vs GT, IPL 2026 Qualifier 1)

इस महामुकाबले से ठीक पहले गुजरात टाइटंस के सहायक कोच विजय दहिया ने साफ कर दिया है कि यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच एक कड़ा और यादगार इम्तिहान होने वाला है। उन्होंने इसे दो मजबूत और बराबरी की टीमों के बीच आर-पार की जंग करार दिया है। इस सीजन में इन दोनों टीमों से बेहतर निरंतरता किसी ने नहीं दिखाई है। लीग स्टेज के अंत में बेंगलुरु और गुजरात दोनों के पास 18-18 अंक थे और आरसीबी केवल बेहतर नेट रन रेट के कारण तालिका में टॉप पर रही।

RCB vs GT 1

इस सीजन में जब दोनों टीमें आपस में भिड़ीं तब भी मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। इतना ही नहीं आईपीएल इतिहास में इन दोनों के बीच का ओवरऑल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी 4-4 की बराबरी पर है। जहां आरसीबी पिछले साल खिताब जीतने के बाद लगातार दूसरा आईपीएल कप उठाने की कोशिश में है। वहीं गुजरात की टीम साल 2022 के अपने डेब्यू सीजन के इतिहास को दोहराना चाहती है।

बल्लेबाज दिलाते हैं भरोसा, लेकिन गेंदबाज तय करेंगे जीत का रास्ता

सहायक कोच विजय दहिया का मानना है कि दोनों टीमों के पास विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम है, लेकिन अंततः जो टीम गेंदबाजी में बाजी मारेगी, वही फाइनल का टिकट कटाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप-2 स्थानों पर इन्हीं दोनों टीमों के गेंदबाज काबिज हैं। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और गुजरात के कागिसो रबाडा 24-24 विकेट लेकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

दहिया ने कहा कि दोनों टीमों के कप्तानों और मैनेजमेंट ने अपनी गेंदबाजी यूनिट पर पूरा भरोसा दिखाया है और उसमें बहुत कम बदलाव किए हैं, जो उनकी सफलता की बड़ी वजह है। वहीं विराट कोहली ने इस सीजन में 14 मैचों में 50.63 की औसत और 163.82 के स्ट्राइक रेट से 557 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। गिल ने 13 मैचों में 616 रन बनाए हैं, जबकि सुदर्शन 638 रनों के साथ इस समय टूर्नामेंट के शीर्ष रन-स्कोरर हैं।

दहिया ने की कप्तान गिल की तारीफ

दहिया ने विशेष रूप से गुजरात के कप्तान शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि गिल ने इस सीजन में दिखाया है कि वे न केवल तकनीकी रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बेहद परिपक्व हो चुके हैं और परिस्थिति के अनुसार अपना गियर बदल सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (14 मैचों में 17 विकेट) की ऊर्जा और हेड कोच आशीष नेहरा द्वारा गेंदबाजों के शानदार प्रबंधन की भी सराहना की।

धर्मशाला की पिच का मिजाज: स्पिनर्स के लिए चुनौती, तेज गेंदबाजों पर दारोमदार

धर्मशाला स्टेडियम अपनी ऊंचाई और तेज हवाओं के लिए जाना जाता है, जिसके कारण यहां गेंद तेजी से ट्रेवल करती है और बड़े स्कोर बनते हैं। इस सीजन में यहां हुए तीन लीग मैचों में टीमों ने आसानी से 200 रनों का आंकड़ा पार किया है। विजय दहिया ने स्वीकार किया कि यहां स्पिन गेंदबाजों के लिए बहुत अधिक मदद नहीं होगी और चौके-छक्कों की बरसात होना तय है।

हालांकि, उनका मानना है कि दोनों टीमों के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर के बेहद अनुभवी स्पिनर मौजूद हैं, जो अपनी चतुराई से खेल के किसी भी मोड़ पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। आरसीबी इस मैदान पर पंजाब को 23 रनों से हरा चुकी है, जबकि गुजरात की टीम इस साल पहली बार यहां खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+